फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची का तीन बार बदल चुका है दिल!

विज्ञापन
विज्ञापन
इंगलैंड के नॉरथमबरलैंड में रहने वाली चार साल की बच्ची समर कारकैस एक अजब मामला है। डेली मेल के मुताबिक समर का दिल जन्म से ही कमजोर था।
विज्ञापन


दिल इतना नाजुक था कि धड़कने से लेकर खून पंप करने तक काम सहज रूप से नहीं कर पाता था। डॉक्टरों का समर के इस स्थिति का पता पहले ही चल गया था।

उसकी जान बचाने के लिए उसके दिल का ट्रांसप्लांट ही एक मात्र जरिया था। पैदा होने से दो साल तक के बीच में समर के दिल का दो बार ट्रांसप्लांट हो चुका था।

तीसरा दिल भी ट्रांसप्लांट


दो बार हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने के बाद भी समर का दिल ठीक से नहीं धड़क पाता था। उसके मां-बाप को तीसरी बार भी हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने का रिस्क लेना ही पड़ा।

जिंदगी बचाने के लिए उनके पास समसर की सर्जरी के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं था। हैरत की बात है कि चार साल की बच्ची का दिल एक साल पहले तीसरी बार बदला गया।

इस रिस्क से भरी सर्जरी के बाद भी बिल्कुल स्वस्‍थ रही और इस बार तीसरे दिल के साथ जी रही है। डॉक्टरों ने बताया कि वो ठीक है।
विज्ञापन

करनी पड़ती है देखभाल

समर के मां-बाप का कहना ‌है कि उसके जन्म के वक्त उसके दिल की दाईं तरफ में जो धमनी थी वो ब्लॉक थी। वो ठीक से काम भी नहीं करती थी जिस वजह से दिल को पूरा खुलकर धड़कने में दिक्कत होती थी।

इस मुसीबत को दूर करने के लिए ही उसकी सर्जरी करनी ही पड़ी। उसे जन्म के कुछ दिनों बाद ही निमोनिया हो गया था। इसके बाद से उसकी तबियत काफी खराब हो गई।

आईसीयू में भी रखने के बाद जब स्थिति नहीं सुधरी तो हार्ट ट्रांसप्लांट ही एक जरिया बचा। दिल के तीसरे बार बदले जाने के बाद भी समर को चौथे दिल की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी, ऐसा नहीं कहा जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें