फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से निकली 800 साल पुरानी मोबाइल जैसी चीज, एलियन की तो नहीं!

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों की नई खोज में जो सामने आया है वो बहुत चौंकाने वाला है। विशेषज्ञों ने 800 साल पुराना एक मोबाइल ढूंढ निकाला है। यह नोकिया के बिलकुल उस मोबाइल सेट की तरह दिखता है जो शुरुआती दौर में हम सभी ने इस्तेमाल किया होगा। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रिया में पाई गई इस चीज को मिट्टी से बना मोबाइल फोन का मॉडल माना जा रहा है जिसके बटनों पर सदियों पुरानी फानाकार लिखावट लिखी है। कुछ लोग इसे बहुत बड़ा धोखा बता रहे हैं तो कुछ इसे इस बात का सबूत मान रहे हैं कि कभी न कभी एलियन धरती पर जरूर आए थे।
डेलीमेल की खबर के मुताबिक अलग अलग यूट्यूब चैनल और वेबसाइट इस पर अलग अलग धारणाएं पेश कर रहे हैं।  इस वस्तु के बारे में जानकारी बहुत सीमित ही है इसलिए ज्यादा कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। लेकिन इसने सभी का ध्यान जरूर खींचा है। लेकिन पेश की जा रही धारणाएं भी बहुत दिलचस्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या भूत या भविष्य में आना-जाना संभव है?

एक का कहना है कि यह 13वीं शताब्दी का है जिस पर सालों से चली आ रही यह लिखावट भी है। उनका कहना है कि ऐसी लिखावट आजकल ईरान या ईराक में ही देखने को मिलती है। ऐसे में इस चीज का ऑस्ट्रिया में मिलने थोड़ा अजीब है।
एक चैनल पैरानॉर्मल क्रूसिबल का तो मानना है कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि समय के जरिए भूत या भविष्य में पहुंचना मुमकिन है।
यूएफओ साइटिंग डेली के संपादक स्कॉट वॉरिंग का कहना है कि सेलफोन जैसी दिखने वाली ये चीज इस बात का सबूत है कि भविष्य के बारे में विकसित और प्रगतिशील जानकारी रखने वाले ही किसी ने इसे बनाया है। यह भाषा करीब दस हजार साल पुरानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें