मोटे लोगों अक्सर लोगों की हंसी का पात्र बनते हैं। हम ऐसे लोगों को कम खाने और खूब टहलने की हिदायत भी देते हैं। पर, जरा सोचिए इस नन्ही सी बच्ची के बारे में जो मात्र 10 महीने की है और इसी उम्र में उसका वजन 25 किलो हो चुका है।
डेली मेल के मुताबिक अमेरिका के डेवॉन में रहने वाली ये बच्ची बेकविथ-विडमैन सिंड्रोम नाम की बीमारी का शिकार है। इस बीमारी में वजन अपने आप बढ़ने लगता है और वो भी बहुत तेजी से।
ये बीमारी हर 15000 लोगों में ये एक को होती है। इस बच्ची का नाम इंडिगो नोवाकोस्की काईयू है। इंडिगो की मां का नाम टिफनी है और वो अपनी बेटी की इस बीमारी से परेशान हैं।
ज्यादा हिल-ढुल नहीं पाती इंडिगो
टिफनी बताती हैं कि उनकी बेटी अत्यधिक वजन के कारण हिलने-ढुलने में काफी मुसीबत महसूस करती है। उसे सांस लेने में भी काफी दिक्कत होती है। डॉक्टर कहते हैं कि आगे चलकर उसे चलने में भी बहुत दिक्कत होगी।
अभी ही कार में बैठने पर उसके लिए एक बड़ी सी जगह का इंतजाम करना पड़ता है। उसके वजन को किसी तरह भी कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। काफी इलाज के बाद भी इंडिगो की हालत में कोई सुधार नहीं है।
टिफनी इन दिनों परेशान इसलिए भी है क्योंकि वो इंडिगो का पालन-पोषण अकेले ही करती हैं। उनके पास रूपए की काफी कमी हो रही है।
चाहिए लोगों की मदद
टिफनी इन दिनों अपनी बेटी के इलाज के लिए लोगों से डोनेशन की मदद मांग रही हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी बेटी सामान्य होती, तो वो अकेले ही उसका पालन-पोषण कर लेती।
पर बढ़ते वजन के साथ उसके लिए थोड़े-थोड़े दिनों पर कपड़े लेने होते हैं, उसकी दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। इसके बाद खुद टिफनी भी कमर दर्द से काफी परेशान रहती हैं।
उनके खुद के इलाज में भी काफी रूपए जाया होते हैं। बैक ऐक के साथ अपनी बेटी को बार-बार उठाना और लंबे वक्त तक संभालना अपने आप में किसी चैलेंज से कम नहीं।
उनके और दो बच्चे भी हैं जिनकी देखभाल का जिम्मा भी टिफनी पर ही है। इसलिए उन्होंने ऑनलाइन कैंपेन के जरिए लोगों की मदद मांगी है।