Viral Video: जियोमेट्री बॉक्स में बना डाला पास्ता, शख्स का ये जुगाड़ देख हिल जाएंगे आप
वीडियो में एक स्कूल की सुबह की प्रार्थना का दृश्य दिखाया गया है। जिसमें सभी बच्चे लाइन में खड़े होकर आंखें बंद किए प्रार्थना कर रहे हैं। माहौल पूरी तरह शांत और अनुशासित नजर आता है। हर बच्चा प्रार्थना में ध्यान लगाए हुए है। लेकिन इन्हीं बच्चों के बीच एक छोटा सा बच्चा अपनी अलग ही दुनिया में खोया हुआ दिखाई देता है। उस बच्चे की आंखें भी बंद हैं, जैसे वह भी बाकी बच्चों की तरह प्रार्थना कर रहा हो। लेकिन उसकी हरकतें कुछ और ही कहानी बता रही हैं।
दरअसल, उसकी जेब में रखी लॉलीपॉप खाने की इच्छा इतनी ज्यादा होती है कि वह खुद को रोक नहीं पाता। वह धीरे-धीरे, बिना किसी को पता चले, आंखें बंद रखकर ही लॉलीपॉप खाने लगता है। उसे लगता है कि अगर उसने आंखें बंद कर रखी हैं, तो कोई उसे देख नहीं पाएगा।
प्रार्थना के बीच बच्चे की मासूम हरकत के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स
@Santosh53172026 पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, छोटा साहब प्रार्थना के समय चुपके से चॉकलेट खा रहा है। हाथ व्यस्त, आंखें नीचे, चेहरे पर छुपा रोमांच! कोई नहीं पकड़ा। बचपन की प्यारी चालाकी।
बच्चे की मासूमियत और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने प्यारे हैं कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो वहीं इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- इसे देखकर अपने बचपन की याद आ गई दूसरे शख्स ने लिखा, 'प्राइसलेस मोमेंट'।