फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रेन में समोसा बेचने वाले की हरकत देख भड़क उठे लोग, IRCTC ने लिया मामले पर संज्ञान

Wed, 27 May 2026 04:04 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ट्रेन के अंदर समोसे बेच रहा है, लेकिन उसका अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया। वह आराम से समोसे की टोकरी पर ही पैर रखकर बैठा हुआ है और फोन पर बात कर रहा है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : X/@Mrs_Tyagiji
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ ऐसा सामने आ जाता है, जो लोगों को चौंका देता है। कभी हंसी छूट जाती है, तो कभी गुस्सा आ जाता है। लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ परेशान भी कर रहा है। वजह है, एक समोसा बेचने वाले का लापरवाह रवैया, जिसे देखकर लोग भड़क उठे हैं।

विज्ञापन


दृश्य देख हिल गया लोगों का भरोसा
वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति ट्रेन के अंदर समोसे बेच रहा है, लेकिन उसका अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया। वह आराम से समोसे की टोकरी पर ही पैर रखकर बैठा हुआ है और फोन पर बात कर रहा है। जिस खाने को लोग सफर के दौरान बड़े चाव से खरीदते हैं, उसी के साथ इस तरह का व्यवहार देखकर लोगों का भरोसा हिल गया। किसी यात्री ने यह दृश्य रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

रेलवे से जुड़े ऐसे मामले अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें स्टे  शन पर खीरे को हरे रंग में डुबोकर बेचा जा रहा था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। अब समोसे वाला यह मामला लोगों के बीच बहस का नया विषय बन गया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग सोचने पर मजबूर हैं कि ट्रेन में बिकने वाले खाने पर कितना भरोसा किया जाए।
विज्ञापन

 

रेलवे ने लिया संज्ञान
वीडियो के वायरल होते ही रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रेलवे ने साफ किया कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स कोई अधिकृत वेंडर नहीं है। यानी वह बिना अनुमति के ट्रेन में सामान बेच रहा था। रेलवे ने यह भी बताया कि जैसे ही मामला सामने आया, तुरंत जांच शुरू कर दी गई।

साथ ही, अधिकृत कैटरिंग स्टाफ और वेंडर्स को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध फेरीवाला नजर आए, तो इसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों या कंट्रोल रूम को दी जाए। इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत याद दिला दी है, क्योंकि सफर के दौरान छोटी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।

Pangong Tso: हर घंटे बदलती है अपना रंग, जानें '3 इडियट्स' से फेमस हुई इस लेक का अनोखा राज
North Korea: नॉर्थ कोरिया से भागी लड़की ने किए खौफनाक खुलासे, सच्चाई सुन कांप उठेगी रूह
Ajab Gajab: ऑटो के अंदर का नजारा देख करेंगे क्रिएटिविटी को सलाम, वॉश बेसिन से लेकर आईना सब है मौजूद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें