फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सचिन तेंदुलकर ने मां के लिए कार में किए खास इंतजाम, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Sun, 08 Mar 2026 02:56 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सचिन ने अपनी मां के लिए कार में विशेष इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर ने मां के लिए कार में किए खास इंतजाम - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सचिन तेंदुलकर के बेट अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर को अपने परिवार के लोगों का ध्यान रखते हुए देखा गया है। अब इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। इसमें देखा जा सकता है कि सचिन ने अपनी मां के लिए खास इंतजाम किया है। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि सचिन ने अपनी मां के लिए एक कार का खास कार इंताजम किया है। इस कार में विशेष तरह की व्यवस्था की गई है। इससे कार में चढ़ने और उतरने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सचिन अपनी मां का खुद ख्याल रखते दिख रहे है, ताकि वो आराम से कार्यक्रम में शामिल हो सकें और उन्हें कोई तकलीफ न हो। 

वायरल वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के दिल में अपनी मां के लिए कितना प्यार और सम्मान है। सचिन तेंदुलकर के वीडियो को देखकर साबित होता है कि वो अपने परिवार के लिए कितने संवेदनशील और जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


 

Viral Video: महिला ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट के ठीक बगल में लगवाई छोटी सी सीट, दिल छू लेगा वीडियो

दरअसल, सचिन की मां की उम्र काफी अधिक है, जिसके कारण उन्हें कहीं आने-जाने में परेशानी हो सकती है। उनकी उम्र को देखते हुए सचिन ने विशेष कार का इंतजाम किया था, जिससे वो आराम से बैठ और उतर सकें। सचिन ने अपने बेटे की शादी में मां का खास ध्यान रखा ताकि उनको कोई दिक्कत न हो। सचिन का अपने माता-पिता के प्रति उनका सम्मान और प्रेम लोगों के लिए प्रेरणा है। 

Zara Hatke: वैज्ञानिकों की इस खोज से दुनिया हैरान, यहां मिला रहस्यमयी जीव, 6000 साल से माना जा रहा था विलुप्त

दुनियाभर में लोग सचिन को उनके रिकॉर्ड और उपलब्धियों के याद करते हैं। लेकिन इन छोटे-छोटे कामों को देखकर यह भी पता चलता है कि असली महानता, इंसानियत और परिवार को लेकर जिम्मेदारी में भी होती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें