अस्पताल में मरीजों का इलाज करने पहुंचा जहरीला कोबरा! डाॅक्टर की कुर्सी पर सांप बैठा देख मचा हड़कंप
- फोटो : एक्स
Saanp Ka Video: राजस्थान के अस्पताल में मरीज इलाक के लिए पहुंचे, लेकिन डॉक्टर के कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में डॉक्टर की कुर्सी पर आराम से कुंडली मारकर नाग (कोबरा) बैठा हुआ था और फन फैला रखा था। कमरे में मौजूद लोगों की सांसें कुछ पल के लिए थम गईं। इसके बाद देखते ही देखते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा मामला राजस्थान के पाली जिले के बांगड़ अस्पताल का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुधवार सुबह घटी इस घटना ने मरीजों को हैरान कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और उसने किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सुबह ओपीडी शुरू होने से पहले कुछ मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरे बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
कमरे का दरवाजा खुलते ही लोगों की नजर डॉक्टर की कुर्सी पर गई। कुर्सी पर एक कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था और उसने फन फैला रखा था। यह नाजार देखते ही मरीज घबराकर कमरे से बाहर आ गए और लोगों ने अस्पताल कर्मचारियों को सूचना दी।
Viral: यहां की जेल में नर्क से भी बदतर हैं हालात! छोटी सी कोठरी में ठूंस-ठूंस कर रखे हैं कैदी, वीडियो वायरल
अस्पताल में सांप मिलने की खबर तेजी से फैल गई। डॉक्टर के कमरे के बाहर लोग इकट्ठा हो गए। कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर कमरे के आसपास लोगों के जाने से मना कर दिया, ताकि कोई हादसा न हो। स्थानीय स्तर पर वन्यजीव रेस्क्यू का अनुभव रखने वाले जावेद ने सावधानी से सां का रेस्क्यू किया।
Viral Video: बिन बोले और बिन सुने भी मदद की जा सकती है, मूक-बधिर एयरलाइन कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल
अस्पताल में मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया अब यह तेजी से वायरल हो हा है। इस घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने लोगों से अपील कि अगर किसी को अस्पताल परिसर या किसी दूसरे स्थान पर सांप दिखे थे, घबराने के बजाय तुरंत संबंधित कर्मचारियों या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को जानकारी दें। सांप को पकड़ना खतरनाक साबित हो सकता है।