फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: उड़ाने भरते ही टूटी विमान की खिड़की, प्लेन से बाहर आधा लटका यात्री, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

सार

Viral:  ग्रीस से जर्मनी जा रही रयानएयर की फ्लाइट में एक ऐसी घटना घटी, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। उड़ान भरत ही विमान की खिड़की टूट गई और एक यात्री आधा बाहर लटक गया। 
विज्ञापन
उड़ाने भरते ही टूटी विमान की खिड़की, प्लेन से बाहर आधा लटका यात्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News in Hindi: समय की बचत और आरामदायक सफर के लिए लोग हवाई यात्रा का महत्व देते हैं। हालांकि, कभी-कभी उड़ान के दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसके बाद लोगों की रूह कांप जाती है। अब इन दिनों एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। ग्रीस से जर्मनी जा रही रयानएयर की एक फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीस से जर्मनी जा रही रयानएयर की फ्लाइट में 61 वर्षीय शख्स के साथ ऐसी घटना घटी, जिसके बाद एक यात्री सदमे में पहुंच गया।  सर्बिया के कारोबारी ल्यूबिशा कारोविच रयानएयर की फ्लाइट से ग्रीस से जर्मनी जा रहे थे। उनकी सीट 11F खिड़की के पास थी। हवाई जहज के टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद अचानक उनकी सीट के पास लगा खिड़की का शीशा टूट गया, जिसके बाद केबिन का एयर प्रेशर तेजी से गिरा और तेज हवा के दबाव ने उन्हें खिड़की की तरफ खींच लिया।

कारोविच का कहना है कि उनके दिमाग आज भी जोरदार धमाके की आवाज गुंजती है। उन्होंने बताया कि जब भी मैं आंखें बंद करता हूं, वही धमाके की आवाज कानों में गूंजती है। उसको बाद क्या हुआ, मुझे वो बहुत कम याद है। 
विज्ञापन


Viral Video: खेल-खेल में सांप पकड़ने की कोशिश करती बच्ची, फिर हुआ ऐसा पलटवार कि कांप उठेंगे आप

विमान के बाहर चला गया आधा शरीर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कारोविच के वकील वासिलिस त्सियारास के मुताबिक, केबिन का दबाव खत्म होते ही कारोविच का सिर और दायां हाथ खिड़की के बाहर चला गया। उस दौरान विमान करीब 15,000 फीट की ऊंचाई पर था और करीब 600 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर रहा था। वकील ने बताया कि वो मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे। उनको लगा कि अब वह नहीं बचेंगे। 

कारोविच मानते हैं कि अगर उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई होती, तो शायद विमान से बाहर गिर जाते। शायद सीट बेल्ट ने मेरी जान बचाई और फिर मेरी किस्मत अच्छी थी। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि आज जिंदा हूं। 

Viral Video: कभी पैदल नापते थे रास्ते, बेटे ने वंदे भारत में बिठाकर भर दीं पिता की आंखें, देंखे वीडियो

पत्नी और यात्रियों की वजह से बची जान

हादसे के समय कारोविच की पत्नी स्वेतलाना उनसे तीन पंक्ति पीछे बैठी थीं। धमाके के बाद वह उनके पास पहुंची। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ मिनट तक वो आधे विमान के अंदर और आधे बाहर लटके रहे। जांच में पता किया जाएगा कि आखिर उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान की खिड़की कैसे टूट गई और इतना गंभीर हादसा क्यों हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें