फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रूसी महिला के बर्थडे सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल, खुशी से छलक पड़े मेड के आंसू

Fri, 21 Aug 2026 03:16 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रूसी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर में काम करने वाली महिला के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उसे ऐसा सरप्राइज देती है, जो आपका दिल छू लेगा। 
विज्ञापन
बर्थडे पर रूसी महिला ने मेड को दिया खास तोहफा - फोटो : @yana.in.india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Russian Woman Birthday Surprise Her Maid Viral Video: कई बार छोटा सा सरप्राइज और उसमें छिपी सच्ची भावनाएं ही किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला देती हैं। सोशल मीडिया पर बेंगलुरु में रहने वाली एक रूसी महिला का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने घर में काम करने वाली महिला के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उसे ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर मेड भावुक हो गईं और उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। 

बेंगलुरु में रहने वाली रूसी महिला को जब पता चला कि उनके घर में काम करने वाली महिला ने कभी केक काटकर अपना जन्मदिन नहीं मनाया, तो उन्होंने उनके लिए कुछ खास करने का फैसला किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर एक छोटे से सरप्राइज की तैयारी की, ताकि उनका जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार बन सके।

विज्ञापन


Viral Video: चीन की मेट्रो में अचानक मचा हड़कंप, फर्श पर बिलबिलाते नजर आया सांपों का झुंड


वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रोज की तरह काम करने के लिए घर पहुंचती हैं। जैसे ही वह दरवाजा खोलती हैं, रूसी महिला की छोटी बेटी उनका स्वागत करती है। इसके तुरंत बाद वह हाथ में जन्मदिन का केक लेकर सामने आती हैं। केक पर जलती मोमबत्तियां और सामने खड़ा परिवार देखकर महिला हैरान रह जाती हैं। इसके बाद परिवार उन्हें जन्मदिन की बधाई देता है और ‘हैप्पी बर्थडे’ गाना गाता है। यह पूरा पल महिला के लिए बेहद भावुक और खास बन जाता है।

विज्ञापन

 


घर में काम करने वाली महिला ने शायद कभी नहीं सोचा था कि, उसका जन्मदिन इस तरह खास बनाया जाएगा। अचानक मिले इस सरप्राइज और परिवार के प्यार ने उन्हें भावुक कर दिया। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, लेकिन ये आंसू किसी गम के नहीं, बल्कि खुशी के थे। वह मुस्कुराते हुए अपने आंसू पोंछती हैं और फिर केक काटकर इस खास पल को सेलिब्रेट करती हैं।

Viral Video: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर, कुत्तों के बीच घूमते मगरमच्छ का वीडियो हुआ वायरल


रूसी महिला और मेड के वायरल हो रहे बर्थडे सरप्राइज के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक 70 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। मेड के बर्थडे सरप्राइज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसे देख कई लोगों कि प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- महिला की आंखों में आए आंसू ही बता रहे हैं कि, यह छोटा सा सरप्राइज उसके लिए कितना खास था। दूसरे शख्स ने कहा- किसी को खुश करने के लिए हमेशा महंगे गिफ्ट या बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती। कई बार किसी को सम्मान देना और उसे यह महसूस कराना कि वह आपके लिए खास है, उससे भी बड़ी खुशी दे सकता है। 

Viral Video: नन्हे बच्चों ने बचाई मुसीबत में फंसे बिल्ली के बच्चे की जान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

Viral Video: चाइनीज कहने पर बच्ची ने कही ऐसी बात, लोग कर रहे जमकर तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें