फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता हैं 98 हजार करोड़ के मालिक, फिर भी किराये के घर में रह रहा है यह लड़का

Fri, 31 Jan 2020 06:29 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एलेक्जेंडर फ्रिडमैन, रूस - फोटो : Instagram
पिता अरबों-खरबों रुपये का मालिक हो और उसका बेटा किराये के घर में रहे, यह सोचने में भी बड़ा अजीब सा लगता है। लेकिन रूस में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस देश के 11वें सबसे अमीर शख्स मिखाइल फ्रिडमैन 13.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 98 हजार करोड़ रुपये के मालिक हैं, लेकिन फिर भी उनका 19 साल का बेटा एक किराये के घर में रहता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है तो चलिए इसके बारे में भी बता देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एलेक्जेंडर फ्रिडमैन, रूस - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 वर्षीय एलेक्जेंडर फ्रिडमैन ने रूस की राजधानी मॉस्को में दो कमरों का एक घर किराए पर ले रखा है। वह हर महीने 500 डॉलर यानी करीब 35 हजार रुपये किराया भरते हैं। चूंकि वह एक अरबपति के बेटे हैं तो चाहें तो अपने लिए एक से एक कारें खरीद सकते हैं, लेकिन उनके पास कार है ही नहीं। वह अपने दफ्तर जाने के लिए टैक्सी और मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एलेक्जेंडर फ्रिडमैन, रूस - फोटो : Instagram
एलेक्जेंडर का कहना है कि जो खाना वो खाते हैं और जो कपड़ा पहनते हैं वो सब उन्होंने खुद कमाया है। वह अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल ही लंदन के एक हाई स्कूल से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद एलेक्जेंडर वापस मॉस्को लौटे हैं। पांच महीने पहले ही उन्होंने पांच कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 3 करोड़ रुपये से अपना एक नया बिजनेस शुरू किया है। उनका हुक्का उत्पाद सप्लाई करने का भी बिजनेस है। 

4 of 5
मिखाइल फ्रिडमैन, रूस - फोटो : Social media
एलेक्जेंडर के पिता मिखाइल फ्रिडमैन कई बड़ी कंपनियों के मालिक हैं। उनकी कुछ खुदरा दुकानें भी हैं। एलेक्जेंडर दूसरे ग्राहकों के अलावा अपने पिता की खुदरा दुकानों पर भी अपना उत्पाद सप्लाई करते हैं। उनका मानना है कि लोग उनके पिता के नाम की वजह से नहीं बल्कि उनकी अपनी मेहनत की वजह से उनका उत्पाद खरीदते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलेक्जेंडर फ्रिडमैन, रूस - फोटो : Instagram
एलेक्जेंडर से जब पूछा गया कि उन्होंने अपने पिता से क्या सीखा है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम अपने बिजनेस को आक्रामक, लेकिन निष्पक्ष तरीके से चलाते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता ने भी हमेशा मुझसे कहा कि मेरे हर प्रोजेक्ट में वह पार्टनर हैं। अगर आप कमाना चाहते हैं, तो आपको साझा करना चाहिए।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें