फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ऋषिकेश में सिर्फ तिलक लगाकर शख्स कर रहा महीने की इतनी कमाई, देखें वीडियो

Tue, 30 Jun 2026 11:11 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर ऋषिकेश से एक शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ये दावा करता नजर आ रहा है कि, सिर्फ माथे पर तिलक लगाकर महीने के 70 हजार कमाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
माथे पर तिलक लगाकर शख्स कर रहा इतनी कमाई - फोटो : @mrtan.e_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Man Earning Applying Tilak On Foreheads Viral Video: हिंदू धर्म में तिलक का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है। इसे शुभता, आस्था और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भक्तों को तिलक लगाना एक आम और सम्मानजनक परंपरा है। लेकिन क्या सिर्फ तिलक लगाकर महीने के 70 हजार कमाए जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर ऋषिकेश से एक शख्स का ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ये दावा करता नजर आ रहा है कि, सिर्फ माथे पर तिलक लगाकर महीने के 70 हजार कमाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

वीडियो की शुरूआत में एक शख्स कहता नजर आता है कि, ऋषिकेश में तिलक लगाकर कितनी कमाई हो सकती है? ये जानने के लिए वो ट्रेडिशनल कपड़े पहन कर घाट की ओर चल देता है। शख्स घाट के आसपास की सड़कों पर घूमते हुए करीब 20 लोगों के तिलक लगा लेता है। इस दौरान उसकी कमाई सिर्फ 50-60 रुपये ही होती है। लेकिन फिर शाम को आरती की बारी आती है, बस यहीं कमाल हो जाता है।

Viral Video: हनीमून पर बॉडीगार्ड संग पहुंचा कपल, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
विज्ञापन


शख्स को घाट पर खूब लोग मिलते हैं। एक-एक करके वो सैंकड़ों लोगों को तिलक लगाता है। इस तरह से सिर्फ 3 घंटे में शख्स की 2350 रुपये की कमाई हो जाती है। इस हिसाब से वो अपनी महीने की कमाई 70000 रुपये बताता है। 

 


ऋषिकेश घाट किनारे माथे पर तिलक लगाकर कमाई करते शख्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें उनका कहना है, ये बेरोजगार लोगों के लिए पैसा कमाने का बेस्ट आइडिया है। बता दें कि, पवित्र तीर्थस्थलों पर कई श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन के बाद तिलक लगवाकर अपनी धार्मिक यात्रा को शुभ मानते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि तिलक लगवाना पूरी तरह से स्वैच्छिक होता है। घाटों पर कई पुजारी या सेवक श्रद्धालुओं को तिलक लगाते हैं और कुछ लोग इसके बदले अपनी श्रद्धा से दक्षिणा (दान) देते हैं, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।


Viral Video: शादी में गोलगप्पे देखते ही स्टॉल पर टूट पड़े बराती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

 

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- आपको को फाउंडर चाहिए क्या। दूसरे शख्स ने लिखा- मैं वहां दिखूं तो हैरान मत होना। वहीं कई यूजर्स ने इसे धर्म को धंधा बनाना भी माना है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें