फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Sunak: ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Tue, 25 Oct 2022 01:10 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री चुने गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय मूल का कोई व्यक्ति ब्रिटिश प्रधानमंत्री की बागडोर संभालने जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
 
विज्ञापन
Rishi Sunak Memes - फोटो : twitter/@allone_sagar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार भारत के लिए दिवाली बेहद खास रही, जहां एक तरफ दिवाली से एक दिन पहले इंडिया पाकिस्तान के जबरदस्त मैच में भारत को शानदार जीत हासिल हुई, तो वहीं अब भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री चुने गए हैं। इस खबर के सामने आते ही ब्रिटेन से ज्यादा भारत के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुनक की इस कामयाबी पर भारत की आम जनता के साथ-साथ कई नेताओं, अभिनेताओं और उद्योगपतियों ने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर साझा किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय मूल का कोई व्यक्ति ब्रिटिश प्रधानमंत्री की बागडोर संभालने जा रहा है। यही कारण है कि लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए देखते हैं उन चुनिंदा मीम्स को, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं -

विज्ञापन

 
 


इन मजेदार मीम्स को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
 
 

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
कई लोग सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा को भी बधाई दे रहे हैं। दरअसल, सुनक और आशीष नेहरा लगभग एक जैसे दिखते हैं, दोनों की कद-काठी भी एक जैसी ही है। ऐसे में लोग मस्ती करते हुए ट्विटर पर नेहरा और सुनक के मीम्स शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं, कि दोनों भाई हैं और कुंभ के मेले में कभी बिछड़ गए थे।
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें