फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: मलबे में दबा था बेजुबान कुत्ता, रेस्क्यू टीम ने जान पर खेलकर निकाला बाहर, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

Sun, 28 Jun 2026 05:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए शक्तिशाली दो भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। इस भूकंप में अभी 1430 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3300 से ज्यादा लोग घायल है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, इंसानियत की मिसाल पेश करता है। 
विज्ञापन
मलबे में दबा था बेजुबान कुत्ता, रेस्क्यू टीम ने जान पर खेलकर निकाला बाहर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 39 सेकेंड में आए दो शक्तिशाली भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। देश में 24 जून को शाम 6.04 बजे 7.2 और 6.05 बजे 7.5 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। इस प्राकृतिक आपदा में अभी 1430 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3300 से ज्यादा लोग घायल है। अधिकारियों का कहना है कि 72 घंटे बीते जाने के बाद अभी भी करीब 68,900 लोग लापता है। 

विज्ञापन


कई इलाकों में राहत टीमों की कमी है, जिसके कारण लोग अपने परिजनों को खोजने के लिए मलबा हटा रहे हैं। इस दौरान वेनेजुएला से कई मार्मिक और इंसानियत पेश करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। भूकंप के जद में इंसान और जानवर सभी आए हैं। अब इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। 

इसमें देखा जा सकता है कि एक कुत्ता गले तक मलबे में दबा था। जैसे वो अपनी जिंदगी की भीख ही मांग रहा था। जानवर या इंसान दर्द तो हर किसी को होता है। वायरल वीडियो में कुत्ते की आंखों में नमी देख सकते हैं। वो लाख कोशिश के बाद भी मलबे से बाहर नहीं आ पा रहा था। क्योंकि गले तक दबा था। इसके कारण उसके हाथ पैर भी नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन




Monsoon India: क्यों नहीं हो रही है बारिश? भारत में टूटा 146 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताईं ये पांच वजहें

वीडियो में मलबा इतना अधिक रहा है कि नीचे कुत्ता है, ये किसी को पता नहीं था। लेकिन रेस्क्यू टीम ने यह करके दिखाया। जैसे ही मलबा थोड़ा हटा टीम ने कुत्ते को पानी पिलाया। फिर पूरा मलबा हटाने का काम शुरू किया और घंटों की मेहनत के बाद टीम ने कुत्ते को बचा लिया। वीडियो देखने के बाद खासकर पशुओं से प्यार करने वाले लोग भावुक हो गए हैं। 

Viral: 145 दिन स्केटिंग कर बिहार से कर्नाटक पहुंच गया लड़का, फिर पुलिस को जो बताया जानकर नहीं होगा यकीन

वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि कुत्ते की आंखों में दहशत थी और दिख रहा है कि कितना घबराया हुआ था। एक अन्य ने लिखा है कि इतने भयानक क्षण के बाद ऐसा रेस्क्यू दिल को खुश करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें