फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'24 घंटे करनी पड़ती है नौकरी, नहीं मिल रही दुल्हन' पुलिस कॉन्स्टेबल ने दिया इस्तीफा

Fri, 13 Sep 2019 09:35 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media/Pexels.com
विज्ञापन

29 वर्षीय सिद्दांथी प्रताप पिछले एक साल से हैदराबाद के चारमीनार पुलिस स्टेशन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनकी 24 घंटे की नौकरी की वजह से लड़की वाले शादी का प्रस्ताव ठुकरा देते हैं। इससे परेशान होकर सिद्दांथी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


सिद्दांथी ने हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह बताई है। उन्होंने कहना है कि 24 घंटे की नौकरी, कोई भी साप्ताहिक अवकाश नहीं होना और नाम मात्र का प्रमोशन उनके इस्तीफे की मुख्य वजह है।   

सिद्दांथी ने लिखा है, 'पुलिस की नौकरी बहुत मुश्किल है, ये सब जानते हैं। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के बाद मैंने साल 2014 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी, लेकिन पांच साल में मुझे कोई भी प्रमोशन नहीं मिला। इस विभाग में एसआई, एएसआई से ऊपर के रैंक के अधिकारियों को ही जल्दी प्रमोशन मिलते हैं। मैंने देखा है कि कॉन्स्टेबल के तौर पर नौकरी ज्वाइन करने वाले बहुत से लोग 35-40 साल बाद भी इसी पोस्ट से रिटायर हुए हैं। मैं अपनी नौकरी से बहुत परेशान और उदास हूं। इसलिए मैं ये नौकरी नहीं करना चाहता।'  
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया से बात करते हुए सिद्दांथी ने बताया कि मैं पिछले एक साल से शादी करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं हैदराबाद से दो संभावित दुल्हनों से भी मिला, लेकिन उन्होंने एक कांस्टेबल के रूप में मेरी नौकरी के कारण मेरे प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसलिए मैंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया। 

वहीं, हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने विभाग को ये निर्देश दिया है कि सिद्दांथी प्रताप की काउंसिलिंग कराई जाए, ताकि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकें। इस पर सिद्दांथी का कहना है कि मैं पहले नौकरी छोड़ने का निश्चय कर चुका था, लेकिन जब से आयुक्त ने मुझे काउंसिलिंग से गुजरने के लिए कहा है, मैं अभी तक नौकरी छोड़ने का अपना मन नहीं बना पाया हूं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें