फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Photo: 105 साल पहले ऐसे दिखते थे भारतीय! सोशल मीडिया पर वायरल हुईं दुर्लभ तस्वीरें

Mon, 23 Jun 2025 01:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इन्हें देखकर लोग हैरान हैं। लोगों ने इन फोटोज को अविश्वसनीय और सपनों जैसा बताया है। यह पोस्ट करीब 10 तस्वीरों का कलेक्शन है।
विज्ञापन
105 साल पहले ऐसे दिखते थे भारतीय! - फोटो : Reddit/r/indiasocial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Glimpse Of German Photographer: सोशल मीडिया पर लोग घंटों बिताते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफार्म हैं, जहां हर तरह की चीजें देखने को मिलती हैं। इंटरनेट पर वायरल एक पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जो एक ही फ्रेम में हैं। इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि जर्मन फोटोग्राफर ने 1920 के दशक में यह तस्वीर खींची थी। तस्वीर में नजर आ रहे लोग भारतीय हैं। 

विज्ञापन


ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इन्हें देखकर लोग हैरान हैं। लोगों ने इन फोटोज को अविश्वसनीय और सपनों जैसा बताया है। यह पोस्ट करीब 10 तस्वीरों का कलेक्शन है। इसमें भारत के अलग-अलग लोगों को दिखाया गया है। 

फोटो में आप उनके चेहरे के नयन-नक्श, पारंपरिक कपड़े और अनोखी हेयरस्टाइल्स साफ देख सकते हैं। इस पोस्ट का कैप्शन है, एक जर्मन फोटोग्राफर ने 1920 के दशक में भारतीयों की तस्वीरें खींची थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन तस्वीरों को खींचने वाले फोटोग्राफर का नाम ईगन फ्रेहर वॉन आइकस्टेड्ट था, जो एक प्रसिद्ध जर्मन मानवविज्ञानी थे। वॉन आइकस्टेड्ट मानव नस्लों के वर्गीकरण पर काम करने के लिए जाने जाते थे। 
विज्ञापन

 
A German photographer took photos of Indians in 1920s
byu/wakkanaii inindiasocial


Baba Vanga: ईरान-इस्राइल युद्ध में कूदा अमेरिका, क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी?

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 1920 के दशक में वह केरल के एक छोटे से कस्बे कुथुपरम्बा में आए हैं। उन्होंने यहां पर अपने शोध के दौरान अलग-अलग लोगों की तस्वीरें खींचीं, जिनका वर्तमान समय में ऐतिहासिक महत्व है। इन तस्वीरों में भारतीयों की विविधता को साफ देख सकता है।  

Israel-Iran War: क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा श्राप? मासूम की कहानी जानकर आखों में आ जाएंगे आंसू

अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है क्या बात है। वो जॉलाइन्स देखो! एक अन्य शख्स ने लिखा है कि बालों की कटिंग और स्टाइल आज भी कमाल लगती है!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें