फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: ऑफिस जाने के लिए बुक की रैपिडो, सुनसान रास्ते पर ले जाने लगा ड्राइवर, बचने के लिए बाइक से कूदी महिला

Wed, 12 Aug 2026 01:44 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: ऑफिस जा रही आयशा श्रीवास्तव के साथ रैपिडो राइड के दौरान ऐसा हादसा हुआ, जिसने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी। आरोप है कि ड्राइवर तय रास्ते से अलग सुनसान जगह की ओर जाने लगा। रोकने की कोशिश के बावजूद जब बाइक नहीं रुकी तो आयशा को चलते वाहन से कूदना पड़ा, जिससे उन्हें चोटें आईं। वीडियो सामने आने के बाद रैपिडो ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
 
विज्ञापन
महिला को गलत रास्ते पर ले गया ड्राइवर - फोटो : इंस्टाग्राम@ ayesha_srivastav96
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आने-जाने के लिए बाइक टैक्सी लोगों की जिंदगी आसान जरूर बनाती हैं, लेकिन अगर यही सफर अचानक डरावना बन जाए तो सोचिए उस वक्त सवार के मन पर क्या गुजरती होगी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में आयशा श्रीवास्तव ने अपनी ऐसी ही आपबीती साझा की है। उनका आरोप है कि ऑफिस जाते समय रैपिडो ड्राइवर उन्हें तय लोकेशन के बजाय एक सुनसान रास्ते पर ले जाने लगा। हालात ऐसे बिगड़े कि अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें चलती बाइक से ही कूदना पड़ा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आयशा ने वीडियो की शुरुआत ही लोगों को एक जरूरी सलाह देते हुए की। उन्होंने कहा कि अपनी लोकेशन घर-परिवार के लोगों के साथ शेयर करके रखें, क्योंकि उनके साथ जो हुआ, उन्होंने भी कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो सकता है। आयशा के मुताबिक वह रैपिडो से ऑफिस जा रही थीं। सफर के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि ड्राइवर उस रास्ते पर नहीं जा रहा, जो उनकी लोकेशन के मुताबिक होना चाहिए था। इसके बजाय वह बाइक को दूसरी तरफ ले जाने लगा। रास्ता सुनसान था। ड्राइवर ने उन्हें बताया कि वहां से सीधे जाने का रास्ता है।




सुनसान जगह ले गया ड्राइवर
हालांकि, आसपास मौजूद कुछ लोगों ने आयशा को बताया कि ड्राइवर जो कह रहा है, वह सही नहीं है। इसके बाद आयशा ने ड्राइवर को रास्ता बदलने और बाइक वापस मोड़ने के लिए कहा। उनका कहना है कि ड्राइवर ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने उसे बाइक रोकने के लिए भी कहा, लेकिन वह चलता रहा। स्थिति बिगड़ती देख आयशा ने ड्राइवर को रोकने की कोशिश की। वीडियो में वह बताती हैं कि उन्होंने उसे मारना तक शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद बाइक नहीं रुकी। आखिरकार उनके पास खुद को बचाने के लिए बाइक से कूदने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आईं।
विज्ञापन


कंपनी ने साझा की जानकारी
आयशा ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। मामला सामने आने के बाद रैपिडो की ओर से भी प्रतिक्रिया आई। कंपनी ने पहले आयशा से घटना से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी। इसके बाद एक और कमेंट में रैपिडो ने संबंधित कैप्टन को निकालने की बात कही। कंपनी ने ईमेल के जरिए कैप्टन की पूरी जानकारी भी साझा की ताकि आयशा पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें