फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में सफारी जीपों से घिरा टाइगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Wed, 08 Apr 2026 05:27 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर रणथंभौर नेशनल पार्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टाइगर अपने ही इलाके में कई सफारी जीपों से घिरा नजर आता है। 
विज्ञापन
सफारी जीपों से घिरा टाइगर - फोटो : @monty_thetraveller
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ranthambore Tiger Safari Jam Viral Video:  राजस्थान के (सवाई माधोपुर) में स्थित रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभ्यारण्य दुनिया के सबसे प्रसिद्ध वन्य क्षेत्रों में से एक है। यह बाघों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से भी एक है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रणथंबोर नेशनल पार्क से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टाइगर अपने ही इलाके में कई सफारी जीपों से घिरा नजर आता है। वीडियो वायरल होन के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है कि, क्या इंसान अब जानवरों के दायरे में घुस रहे हैं? 

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के की जबरदस्त मिमिक्री सुन लोग हंस-हंसकर हुए बेहाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते है कि, कई जीपें टाइगर के बेहद करीब पहुंच गई हैं,  जिनमें भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटक शामिल हैं। सभी पर्यटक अपने मोबाइल और कैमरों से तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं, जबकि टाइगर एक जगह खड़ा दिखाई देता है। बता दें कि इस तरह की स्थिति को लोग 'सफारी जाम' कह रहे हैं जो नेशनल पार्क में अक्सर देखने को मिलता है। 
 
रणथंभौर नेशनल पार्क के इस वीडियो को  इंस्टाग्राम यूजर मांटी भट्ट ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, टाइगर बेहद करीब आया, लेकिन जीपों ने उसे रास्ता नहीं दिया। इस दौरान जानवर का व्यवहार असहज और तनावग्रस्त नजर आता है।वीडियो को अबतक 72 हजार से ज्यादा व्यूज़ और 46 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


टाइगर का यह वीडियो देखने के बाद वाइल्डलाइफ टूरिज्म को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह की भीड़ और घेराबंदी से टाइगर जैसे जानवरों का तनाव स्तर बढ़ सकता है. शरीर में कॉर्टिसोल बढ़ने से उनमें रक्षात्मक आक्रामकता की संभावना भी पैदा हो सकती है, जो इंसानों और जानवरों दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। 

Viral Video: एयर फोर्स से रिटायर होकर जब घर लौटे पिता, तो बेटे ने दिया ऐसा सम्मान, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो देखने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- इन सभी इंसानों के बीच टाइगर ज्यादा समझदार लग रहा है। दूसरे शख्स ने लिखा- वह अपने ही घर में ट्रैफिक जाम झेल रहा है. तो वहीं कई यूजर्स ने सफारी मैनेजमेंट को खराब बताते हुए इसे शर्मनाक स्थिति करार दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें