फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance Viral Video: महिला ने सिर पर तीन घड़े रखकर थाली पर किया शानदार डांस, लोग बोले- यह है असली टैलेंट

Sun, 21 Sep 2025 05:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक डासं के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो लोगों के दिल को जीत लेते हैं। अब ऐसा ही डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपने सिर पर घड़े रखकर डांस कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने सिर पर तीन घड़े रखकर थाली पर किया शानदार डांस - फोटो : Instagram/lok_nritya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक डासं के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो लोगों के दिल को जीत लेते हैं। अब ऐसा ही डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपने सिर पर घड़े रखकर डांस कर रही है। यह राजस्थान की पारंपरिक लोकनृत्य कला भवाई डांस है। 

विज्ञापन


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘lok_nritya’ नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक महिला कलाकार सिर पर तीन मिट्टी के घड़े रखे हुए नजर आती हैं।

सबसे खास बात यह है कि वह पीतल की थाली पर खड़ी होकर नृत्य कर रही हैं। तबले की थाप के साथ महिला कलाकार के हर कदम बिल्कुल तालमेल में चल रहे हैं। जैसे-जैसे संगीत की रफ्तार तेज होती है, वैसे-वैसे उनका संतुलन और भी रोमांचक होता है। डांस के दौरान वह सिर पर घड़े और पैरों तले थाली का संतुलन बनाए रखती हैं और पूरा चक्कर भी पूरा करती हैं। 
विज्ञापन


Surya Grahan: आज कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? कैसे और कहां देखें अद्भुत नजारा? यहां जानिए सबकुछ

वीडियो देखने के बाद लोग कलाकार की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि, यही है भारतीय संस्कृति की असली खूबसूरती। एक अन्य शख्स ने कहा है कि यह है असली टैलेंट। लोगों ने महिला की खूब तारीफ की है। 
 


Video: सांप को जीभ दिखाकर चिढ़ा रहा था युवक, जहरीले जीव ने लिया ऐसा बदला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

क्या है भवाई डांस?

भवाई डांस राजस्थान का एक बेहद लोकप्रिय लोकनृत्य है। खासतौर पर कुछ जनजातीय महिलाएं करती हैं। इस नृत्य की सबसे बड़ी पहचान कठिन संतुलन है। कलाकार सिर पर एक के ऊपर एक कई पीतल या मिट्टी के घड़े रखती हैं और नृत्य करती हैं। 

Weather: क्या भारत में भारी बारिश के बाद पड़ेगी भीषण ठंड? मौसम वैज्ञानिकों ने दी ये बड़ी चेतावनी

कभी पीतल की थाली, तो कभी कांच की बोतल और कभी तलवार की धार पर खड़े होकर किया जाने वाला यह नृत्य बेहद चुनौतीपूर्ण है। इस कारण भवाई डांस को न सिर्फ राजस्थान बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक माना जाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें