फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रेन को साफ करने के चक्कर में देश गंदा कर गया रेल कर्मचारी, बाहर फेंका सारा कूड़ा, वीडियो वायरल

Sat, 08 Nov 2025 04:28 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन का एक कर्मचारी साफ-साफ कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे का ये जिम्मेदार कर्मचारी कूड़े वाली बाल्टी से पॉलीथिन उठाता है और सीधे ट्रेन के बाहर फेंक देता है।
विज्ञापन
ट्रेन साफ करके देश गंदा कर रहे लोग - फोटो : इंस्टाग्राम@abhiscosmoss
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ भारत का नारा तो हम सबने हजारों बार सुना होगा, लेकिन सफाई का असली मतलब शायद अभी भी बहुत लोगों को समझ नहीं आया है। साफ-सफाई का मतलब सिर्फ अपनी जगह चमका देना नहीं होता, बल्कि देश को भी साफ रखना होता है। पर हमारे यहां लोग घर का कचरा उठाकर खाली प्लॉट या सड़क पर फेंक देते हैं और वही सोच अब रेलवे में भी नजर आ रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन का एक कर्मचारी साफ-साफ कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे का ये जिम्मेदार कर्मचारी कूड़े वाली बाल्टी से पॉलीथिन उठाता है और सीधे ट्रेन के बाहर फेंक देता है। यही नहीं, जब एक पैसेंजर उसे ऐसा करने से रोकता है, तब भी उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।




 कचरा ट्रेन के बाहर फेंक रहा था कर्मचारी
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @abhiscosmoss ने पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि वो खुद ट्रेन में सफर कर रहे थे, तभी ये सब कुछ उनकी आंखों के सामने हुआ। वो लिखते हैं, “मैंने जब देखा कि रेलवे का कर्मचारी कचरा ट्रेन के बाहर फेंक रहा है, तो मैंने उसे रोकते हुए कहा, ‘ट्रेन को साफ करके देश को गंदा क्यों कर रहे हैं?’ लेकिन उस शख्स का जवाब सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। उसने कहा, “तो क्या मैं ये कचरा घर ले जाऊं?” यानी कि उसे अपनी गलती पर जरा भी अफसोस नहीं था। यूजर ने आगे बताया कि उन्होंने उसे समझाने की बहुत कोशिश की कि कचरा ट्रेन के अंदर के किसी डस्टबिन में डालो या प्लेटफॉर्म पर फेंको, लेकिन वो नहीं माना। उल्टा थोड़ी देर बाद उसने वही हरकत दोबारा कर दी।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो में साफ दिखता है कि पैसेंजर का गुस्सा बिल्कुल जायज था, क्योंकि ये सिर्फ एक ट्रेन नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था की लापरवाही को दिखाता है। 21 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा व्यूज, सैकड़ों लाइक्स और बहुत सारे कमेंट्स मिल चुके हैं। लोग भी इसपर जमकर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ट्रेन साफ, देश गंदा” दूसरे ने कमेंट किया, “हम बाहर फेंके तो गंदगी, ये फेंके तो सफाई?” तीसरे ने लिखा, “बिलकुल सही कहा सर, आवाज उठानी पड़ेगी, नहीं तो ये चलता रहेगा।” वहीं चौथे यूजर ने लिखा, “ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें