फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स के गुदगुदी करते ही हरकत में आया अजगर, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन

Fri, 23 Jan 2026 10:29 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अजगर बिना जहर वाले सांप होते हैं, जो शिकार को जहरीले दांतों से मारने के बजाय कसकर उनका दम घोंट देते हैं और फिर निगल जाते हैं। वीडियो में एक शख्स 8 फीट लंबे अजगर को गुदगुदी करता नजर आता है और फिर जो नजारा देखने को मिलता है, वो और भी चौंका देने वाला होता है। जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। 

विज्ञापन
अजगर को गुदगुदी करता शख्स - फोटो : @GoosebumpsClip
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Python Viral Video: आमतौर पर लोग सांप तो दूर, उसके नाम से ही घबरा जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में जो नजारा दिख रहा है, वह बिल्कुल उल्टा है। इसमें एक शख्स 8 फीट लंबे अजगर को गुदगुदी करता नजर आता है और फिर जो होता है, वो और भी चौंका देने वाला होता है। बता दें कि अजगर बिना जहर वाले सांप होते हैं, जो शिकार को जहरीले दांतों से मारने के बजाय कसकर उनका दम घोंट देते हैं और फिर निगल जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में एक शख्स 8 फीट लंबे अजगर को गुदगुदी करता नजर आता है। शख्स जैसे ही अजगर के शरीर पर गुदगुदी करता है, वो हिल जाता है। जिस तरह इंसानों को गुदगुदी करने पर वो हिल जाते हैं, ठीक उसी तरह अजगर के साथ भी हुआ। हैरानी की बात तो ये है कि शख्स इतने विशालकाय अजगर को देखकर थोड़ा भी नहीं डरा बल्कि वो उसके साथ खेलता हुआ नजर आया। 

Viral Video: लड़के को लेकर दो लड़कियों के बीच हुआ जबरदस्त क्लेश, लगातार जड़े थप्पड़ पे थप्पड़

इस बीच अजगर अपना मुंह लेकर उस शख्स के पास पहुंच जाता है, जिसके बाद वो उसका सिर भी सहलाने लगता है। ऐसे बेखौफ अंदाज में किसी अजगर के साथ खेलते आपने शायद ही किसी को देखा होगा। वैसे देखने से तो लग रहा है कि वो अजगर जरूर उसका पालतू होगा। 
 
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

होश उड़ा देने वाले अजगर के इस वीडियो को एक्स पर @GoosebumpsClip नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें पोस्ट के साथ लिखा गया कि, सोचिए, अपने शरीर का एक हिस्सा देखने के लिए आपको 8 फीट का सफर करना पड़े। वीडियो को अब तक 7 लाख 52 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक शख्स ने लिखा- सांप कभी क्यूट नहीं हो सकते। दूसरे शख्स ने कहा- मुझे सांप बहुत पसंद हैं, वो बहुत सुंदर होते हैं। तो वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- सोचो अगर यह ब्लैक माम्बा जितना तेज होता तो हम तो मर ही जाते। 

इंडियन आर्मी की जुबान पर भी चढ़ा 'कृष का गाना', 26 जनवरी परेड रिहर्सल में कदमताल करते जवानों का वीडियो वायरल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें