फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पूल टेबल की पॉकेट से गेंद की जगह निकला अजगर, खेल छोड़कर भागे खिलाड़ी

Tue, 30 Jul 2019 01:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूल टेबल पॉकेट से निकला सांप - फोटो : Facebook/Brisbane Snake Catchers
विज्ञापन

आपने अक्सर सुना होगा कि क्रिकेट या फुटबॉल के मैदान पर कुत्ते या फिर पक्षी आ जाते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि बीच खेल में अगर कोई सांप निकल जाए तो। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में, जहां कुछ दोस्त पूल खेलने पहुंचे थे, लेकिन अचानक पूल टेबल के पॉकेट से एक सांप निकल गया। यह देखकर सारे खिलाड़ी वहां से भाग निकले।  

विज्ञापन

ब्रिसबेन स्नेक कैचर्स ने 23 जुलाई को पूल पॉकेट में मौजूद सांप की दो तस्वीरों को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था और लिखा था, 'जब आप अपने दोस्तों के साथ पूल खेल रहे हों और अचानक सांप सामने आ जाए तो। याद रखें, पूल टेबल पॉकेट में हाथ डालने से पहले उसे अच्छी तरह चेक कर लें'। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सांप की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इसे अब तक चार हजार लोग शेयर कर चुके हैं, जबकि 3400 लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है कि सांप बहुत खूबसूरत है, तो वही एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'मैं अब हमेशा पूल टेबल का पॉकेट चेक कर लूंगा, उसके बाद ही खेलूंगा'। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें