फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रोड किनारे अजगर ने किया हिरण का शिकार, तभी पहुंची महिला और उठाया डंडा पर सांप ने किया अटैक...

Fri, 17 Oct 2025 10:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक भारी-भरकम अजगर ने सड़क किनारे एक हिरण को दबोच लिया था। अजगर अपनी पूरी ताकत से हिरण को जकड़े हुए था और उसका दम घोंटने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
अजगर ने किया हिरण का शिकार - फोटो : एक्स@NemanjicZoran
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल की दुनिया में अक्सर वही नजारे दिखते हैं, जहां एक जानवर दूसरे का शिकार करता है। वहां इंसानों का दखल कम ही होता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सोच को बदल दिया है। इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी इंसान भी जंगल में जानवरों की जान बचाने वाला बन सकता है। यही वजह है कि यह वीडियो लाखों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक भारी-भरकम अजगर ने सड़क किनारे एक हिरण को दबोच लिया था। अजगर अपनी पूरी ताकत से हिरण को जकड़े हुए था और उसका दम घोंटने की कोशिश कर रहा था। आमतौर पर इस स्थिति में हिरण का बच पाना लगभग असंभव होता है। लेकिन तभी किस्मत से वहां एक महिला अपनी कार से गुजर रही थी। उसने यह दृश्य देखा तो बिना डरे तुरंत रुक गई और हिरण को बचाने का निश्चय कर लिया।



अजगर ने हिरण का किया शिकार
महिला के पास न तो कोई हथियार था और न ही कोई बड़ी चीज। उसने पास ही पड़ा पत्तों से भरा एक डंडा उठाया और अजगर को भगाने की कोशिश की। शुरुआत में अजगर और भी ज्यादा उग्र हो गया और पलटकर महिला पर ही हमला करने लगा। यह वाकई बेहद खतरनाक स्थिति थी, क्योंकि एक ओर अजगर का हमला और दूसरी ओर हिरण की जान का सवाल था। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और बार-बार कोशिश करती रही। आखिरकार वह अजगर को पीछे हटाने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन


महिला ने बचाया
हिरण जैसे ही अजगर के शिकंजे से छूटा, वह सीधे महिला की ओर भागा। उस पल का नजारा बेहद भावुक कर देने वाला था। मानो हिरण को भी यह एहसास हो गया हो कि उसकी जिंदगी बचाने वाली यही महिला है। महिला ने भी दया दिखाते हुए उसे वहीं छोड़ने के बजाय अपने साथ घर ले जाने का फैसला किया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर @NemanjicZoran नाम की एक आईडी से साझा किया गया। वीडियो की लंबाई महज एक मिनट के आसपास है, लेकिन इसमें जो भावनाएं और घटनाएं कैद हैं, उन्होंने हर किसी का दिल छू लिया। यही वजह है कि इसे अब तक 1 लाख 47 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 2 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि "प्रकृति में भी न्याय होता है", तो किसी ने कहा कि "हिरण की किस्मत बेहद मजबूत थी, वरना अजगर से बचना नामुमकिन है।" वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया ढंग से भी प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा, "अजगर का खाना हाथ से निकल गया, अब उसे नया शिकार ढूंढना पड़ेगा", तो किसी ने इसे "प्रकृति का बैलेंस" बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें