पंच-कुन की भावुक करने वाली कहानी ने लाखों लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। सोशल मीडिया पर इस मासूम बंदर को लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। मां के स्नेह और सुरक्षा की तलाश में यह बंदर ओरंगुटान के खिलौने से चिपका रहता है। उसकी तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग उसके दर्द को महसूस कर रहे हैं। साथ ही अपने अकेलेपन और एक बच्चे के जीवन में मां की जरूरत से भी खुद को जोड़ पा रहे हैं।
हालांकि, अब दावा किया जा रहा है कि पंच अपने समूह के बंदरों से घुल मिल रहा है। वायरल वीडियो में एक वयस्क बंदर उसे अपनी बांहों में भर लेता है। यह वही मासूम पंच है, जिसे हफ्तों तक सिर्फ एक सॉफ्ट टॉय से चिपके देखकर दुनिया भावुक हो रही थी और उस पर अपना प्यार लुटा रही थी। अब उसे असली परिवार जैसा प्यार मिल रहा है।
किसने की खरीदने की पेशकश
अब इस बीच एक इंफ्लुएंसर ने वायरल बंदर पंच-कुन को जापान के एक चिड़ियाघर से खरीदने के लिए 2,50,000 डॉलर(2 करोड़ रुपये) की पेशकश की है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। यह पेशकश तब सामने आई जब ट्रिस्टन टेट ने पंच का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके पूछा कि यह बंदर किस चिड़ियाघर का है?
कोब्रा टेट और मैं इसे खरीदेंगे। ट्रिस्टन टेट एक ब्रिटिश–अमेरिकन इंफ्लुएंसर, ऑनलाइन पर्सनैलिटी और पूर्व किकबॉक्सर हैं। महंगी कारों, प्राइवेट जेट जीवनशैली और लग्जरी कंटेंट की वजह से उनकी अक्सर चर्चा होती है। वे अक्सर अपने भाई एंड्रू टेट के साथ वीडियो और पॉडकास्ट में दिखते हैं। दोनों भाइयों की सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता है और कई बार वे विवादों में भी रहे हैं।
पंच की कहानी ने क्यों लोगों को किया भावुक?
जापान इचिकावा सिटी जू में रहता है। पहली बार वो चर्चा में आया जब उसका वीडियो एक स्टफ्ड ओरंगुटान खिलौने से चिपके सोशल मीडिया पर आया। सात महीने के इस मकाक बंदर को जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद चिड़ियाघर के कर्मचारी ने उसे हाथों से पाला। मां की कमी ने उसे उस सॉफ्ट टॉय से गहरा भावनात्मक लगाव हो गया। यह उसके लिए सुरक्षा, सहारा और सुकून का माध्यम बन गया। अब पंच की कहानी को हर दिल को छू रही है।