फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: घर की फैंसी लाइट के अंदर घुस गया जहरीला सांप, दहशत में आ गया परिवार, वीडियो वायरल

Thu, 11 Sep 2025 04:23 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक सांप को देख सकते हैं, जो कि घर के सीलिंग पैनल के रास्ते फैंसी लाइट के अंदर पहुंच गया है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 51 की है।
विज्ञापन
Poisonous Snake Enter In Fancy Light Of House In Noida - फोटो : X/@adtambrish
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई तरह के जीव जंतुओं के हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक सांप को देख सकते हैं, जो कि घर के सीलिंग पैनल के रास्ते फैंसी लाइट के अंदर पहुंच गया है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 51 की है। सांप को सीलिंग लाइट के बीच देखने के बाद परिवार के लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया। इसके अलावा आसपास के निवासियों के बीच भी इसे देखकर दहशत फैल गई। घटना कुछ ऐसी थी कि नोएडा सेक्टर 51 के एक घर में रात के वक्त परिवार के सदस्यों को ऊपर लगी फैंसी लाइट में कुछ हलचल होता हुआ दिखाई दिया। शुरुआत में उन्होंने सोचा कि लाइट में कोई खराबी है इस वजह से ऐसा हुआ है।

विज्ञापन

वहीं जब घर के सदस्यों ने करीब जाकर देखा तो पता लगा की लाइट के अंदर सांप है। यह सांप सीलिंग पैनल के रास्ते से होकर उस लाइट के अंदर पहुंच गया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप लाइट के ग्लास पैनल के अंदर रेंग रहा है। 

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

इस सांप का आकार काफी बड़ा है। वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद उनकी टीम घर पर पहुंचती है और रेस्क्यू अभियान के तहत सांप को निकाला जाता है। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने सीलिंग में एक खास तरह का पाउडर डाला। पाउडर डाले जाने के बाद सांप बाहर निकलता है, जिसके बाद टीम उसे पकड़ लेती है। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सांप को घर से सुरक्षित निकालकर ओखला बर्ड सेंक्चुरी में छोड़ दिया गया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत
विज्ञापन

इस वीडियो को एक्स पर @adtambrish नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट बॉक्स में शॉकिंग रिएक्शन का इमोजी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें