आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, बेहद कम नजर आती है ये घटना
- फोटो : AI
Planetary Parade 2026: अतंरिक्ष में अद्भुत और दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है। अगर आपको भी ऐसी घटनाओं में दिलचस्पी है, तो आपके लिए 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक का दिन बेहद खास है। आज आपको आसमान में ग्रहों की परेड देखने को मिलेगी। सौरमंडल के बड़े-बड़े ग्रह एक सीध में आएंगे। सबसे खास बात यह है कि आसमान में आप भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं कब, कैसे और कहां इस अद्भुत नजारे को देख सकते हैं। इस घटना प्लैनेटरी अलाइनमेंट (ग्रहों की परेड कहा जाता है।
एक सीध में कौन-कौन से ग्रह आएंगे नजर?
यह अद्भुत नजारा दुनिया के कई देशों में नजर आएगा। बुध, मंगल, शनि और नेपच्यून एक सीधी लाइन में आएंगे। खगोलविदों के मुताबिक, इन अद्भुत नजारे को 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक देखा जा सकता है, लेकिन 18 से 20 अप्रैल के बीच ग्रहों की यह परेड अपने चरम पर होगी। भारत में ग्रहों की परेड सुबह 5:00 बजे से 5:45 बजे के बीच दिखाई देगी। अगर आप सूर्योदय के पहले इस देखते हैं, तो बिल्कुल साफ दिखाई देगा। आप पूर्व दिशा की तरफ सूर्योदय के पहले देखें। आप ऐसी जगह से देखें, जहां से आसमान बिल्कुल साफ नजर आए और शहर की रोशनी की चमक न हो।