प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान दूल्हा-दुल्हन को अनोखे पोज दिलवाता फोटोग्राफर
- फोटो : @rose_k01
Weird Pre Wedding Shoot Viral Video: प्री-वेडिंग फोटोशूट शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन का एक पेशेवर फोटोग्राफी सेशन होता है, जो आमतौर पर शादी से 3-6 महीने पहले किया जाता है। इसमें शादी से पहले लड़का और लड़की द्वारा भिन्न भिन्न जगहों पर, भिन्न भिन्न प्रकार के पोज में फोटोशूट किया जाता है। आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। कपल्स अपनी शादी को खास और यूनिक बनाने के लिए अलग-अलग लोकेशन और थीम चुन रहे हैं। हाल ही में प्री-वेडिंग फोटोशूट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान फोटोग्राफर गंदे और कीचड़ भरे तालाब में एक कपल का शूट करता नजर आ रहा है, जो कि देखने में रोमांटिक नहीं, बल्कि थोड़ा अजीब और डरावना सा लग रहा है।
Viral Video: दूर होकर भी पास होने का एहसास, CCTV कैमरे में बेटी से बात करते माता-पिता, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कपल ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए एक गंदे और कीचड़ भरे तालाब को चुना। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पानी में उतरकर अलग-अलग पोज दे रहे हैं, जबकि फोटोग्राफर पास में खड़े होकर उन्हें 'सिनेमैटिक' अंदाज में पोज देने के निर्देश दे रहा है। आप देख सकते हैं कि आसपास का माहौल देखने में ज्यादा रोमांटिक नहीं, बल्कि थोड़ा अजीब और डरावना सा लग रहा है।
अजीब और डरावना प्री-वेडिंग शूट
हर कपल चाहता है कि उनका फोटोशूट सबसे अलग और यूनिक हो, ताकि वह वायरल हो सके और लोगों का ध्यान खींचे। शायद ये कपल भी इस शूट को फिल्मी और कुछ अलग बनाना चाहता था। फोटोशूट के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, प्री-वेडिंग शूट्स बहुत अजीब होते जा रहे हैं।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस अजीब और डरावने प्री-वेडिंग शूट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट कर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, क्या अब प्री-वेडिंग शूट में भावनाओं और सादगी की जगह सिर्फ 'अलग दिखने' की कोशिश रह गई है? दूसरे यूजर ने लिखा, क्या आजकल कपल्स अलग दिखने की होड़ में जरूरत से ज्यादा एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं? तो वहीं कई यूजर्स इसे थ्रिलर मूवी का सीन बता दिया।