इंसानों को पूजा करते देख तोते ने भी उठाया फूल
- फोटो : इंस्टाग्राम @ rajnimallik
नवरात्रि के दिनों में घर-घर में पूजा-पाठ और आरती का माहौल है। लोग पूरे मन से देवी मां की पूजा कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। इस वीडियो में एक पालतू तोता भी देवी मां की पूजा में शामिल होने पहुंच जाता है। इतना ही नहीं, वह अपने मुंह में फूल लेकर आता है और उसे चढ़ाने की कोशिश करता है। तोते का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखने वाले लोग उसे प्यार से 'पंडित पैरेट' कह रहे हैं।
मुंह में फूल लेकर पूजा में पहुंचा तोता
यह वीडियो रजनी मलिक ने बनाया है। उनके पास रामा नाम का एक पालतू तोता है। वीडियो में परिवार के मुखिया देवी मां की पूजा करते नजर आते हैं। इसी दौरान रामा भी वहां पहुंच जाता है। उसके मुंह में एक फूल होता है। वह फूल लेकर पूजा की जगह पर आता है और उसे दिखाने लगता है। ऐसा लगता है कि वह भी देवी मां को फूल चढ़ाना चाहता है। इस बीच पीछे से आवाज आती है, 'फूल लाया है, ले लीजिए।' इसके बाद तोते के मुंह से फूल लेकर देवी मां को चढ़ा दिया जाता है। रामा का यह अंदाज देखकर ऐसा लगता है कि वह भी परिवार के साथ पूजा में शामिल होना चाहता है। यही वजह है कि वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
पूजा करते शख्स की गर्दन पर जाकर बैठ गया रामा
रामा का यह वीडियो सिर्फ फूल चढ़ाने तक ही सीमित नहीं है। फूल चढ़ाने के बाद वह पूजा कर रहे शख्स की पीठ पर चढ़ने लगता है। इसके बाद वह उनकी गर्दन पर जाकर बैठ जाता है। इस दौरान परिवार के लोग पूजा और आरती में लगे रहते हैं, जबकि रामा भी उनके बीच मौजूद रहता है। तोते की हरकतें देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है। वीडियो में उसका फूल लेकर आना और फिर पूजा कर रहे शख्स के पास जाकर बैठना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रजनी मलिक की प्रोफाइल पर रामा के पूजा करते हुए दूसरे वीडियो भी देखे जा सकते हैं।
लोगों ने कहा- ये तो पंडित पैरेट है
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग तोते को 'पंडित पैरेट' कह रहे हैं, तो कुछ ने उसे 'सनातनी तोता' बताया है। वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो को क्यूट बताया है। एक यूजर ने तो इसे एआई से बनाया गया वीडियो भी बता दिया। हालांकि, वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है, लेकिन रामा का फूल लेकर पूजा में पहुंचना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। नवरात्रि के इस माहौल में तोते का यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।