फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बाइक से जा रहे थे लोग, तभी जंगल से अचानक सड़क पर आया बब्बर शेर, फिर जो हुआ कंपा देगा रूह

Fri, 08 Aug 2025 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ नजर आता है कि सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही नॉर्मल रूप से चल रही है। लोग अपने-अपने वाहन लेकर जा रहे थे, तभी एक राहगीर की नजर सड़क के किनारे खड़े एक बड़े बब्बर शेर पर पड़ी। शेर को देखते ही आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए।
विज्ञापन
सड़क पर अचानक से आया बब्बर शेर - फोटो : एक्स@mprsd5
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में, गुजरात के जूनागढ़ के बिलखा रोड पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां से गुजर रहे लोगों की धड़कनें तेज कर दीं। इस दिन सड़क किनारे अचानक एक बब्बर शेर खड़ा दिखाई दिया। जंगली जानवरों को खुले में इस तरह देखना किसी के लिए भी डर और हैरानी का कारण बन सकता है, और यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही नॉर्मल रूप से चल रही है। लोग अपने-अपने वाहन लेकर जा रहे थे, तभी एक राहगीर की नजर सड़क के किनारे खड़े एक बड़े बब्बर शेर पर पड़ी। शेर को देखते ही आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए। कुछ ने तो डर के मारे अपनी गाड़ियां तुरंत रोक दीं, जबकि कुछ ने बिना समय गंवाए रास्ता बदल लिया और वहां से दूर चले गए।



सड़क पर अचानक से आया शेर
लेकिन सभी लोगों ने डरकर वहां से भागने का फैसला नहीं किया। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनके अंदर डर से ज्यादा जिज्ञासा थी। उन्होंने अपनी गाड़ियों से उतरकर अपने मोबाइल फोन से ‘जंगल के राजा’ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। करीब 17 सेकंड के इस वायरल क्लिप में शेर बिल्कुल शांत खड़ा दिखाई देता है। वह किसी पर हमला नहीं करता और न ही कोई आक्रामक हरकत दिखाता है, बस टकटकी लगाकर लोगों को देखता रहता है।
विज्ञापन


शेर ने नहीं पहुंचाया नुकसान
इसी बीच, वीडियो में एक दिलचस्प पल आता है। एक शख्स हाथ में डंडा लेकर शेर की तरफ बढ़ता है। वह जोर-जोर से ‘हुर्र-हट’ कहकर शेर को भगाने की कोशिश करता है। यह देखकर शेर थोड़ी देर खड़ा रहता है, फिर मुड़कर जंगल की ओर चला जाता है। गनीमत यह रही कि शेर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा पूरी तरह चौंकाने वाला नहीं था, क्योंकि यह इलाका गिर नेशनल पार्क के नजदीक है। यहां अक्सर शेर और दूसरे जंगली जानवर गांवों या सड़कों के किनारे दिखाई दे जाते हैं। फिर भी, इतने करीब से शेर को देखना किसी के लिए भी रोमांचक और डरावना अनुभव हो सकता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस घटना का वीडियो एक्स पर @mprsd5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो सामने आते ही लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “बेंत वाले भाई साहब का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। उन्होंने शेर को ऐसे हड़काया जैसे कोई गली का कुत्ता खड़ा हो।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “शेर भी सोच रहा होगा। ये मैं कहां फंस गया।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें