फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 10 रुपये के सिक्के से लोग बना रहे हैं सोने की अंगूठी, लोग बोले- ये सब कानूनी अपराध है

Fri, 11 Jul 2025 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि वह युवक एक प्लास से 10 रुपये का सिक्का पकड़ता है और उसके बीच के हिस्से को निकालकर अलग कर देता है। फिर वह बाहरी हिस्से को हथौड़ी से पीट-पीटकर उसका आकार बदलता है और उसे रगड़कर चमका देता है।
विज्ञापन
10 रुपये के सिक्के से बनाई अंगूठी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। इस वीडियो में एक युवक 10 रुपये के सिक्के से एक चमचमाती अंगूठी बनाता दिख रहा है। लोगों को यह देखकर हैरानी हो रही है कि एक आम सिक्का कैसे इतनी खूबसूरत रिंग में बदल सकता है। हालांकि, जितना यह वीडियो देखने में दिलचस्प है, उतना ही यह विवादों में भी घिरा हुआ है क्योंकि भारतीय मुद्रा के साथ इस तरह की छेड़छाड़ कानून के खिलाफ है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि वह युवक एक प्लास से 10 रुपये का सिक्का पकड़ता है और उसके बीच के हिस्से को निकालकर अलग कर देता है। फिर वह बाहरी हिस्से को हथौड़ी से पीट-पीटकर उसका आकार बदलता है और उसे रगड़कर चमका देता है। आखिर में वह सिक्के को एक गोल्डन रिंग का रूप दे देता है। यह पूरा प्रोसेस सिर्फ 37 सेकंड के वीडियो में दिखाई गई है, जिसे अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


10 रुपये के सिक्के से बनाई अंगूठी
यह वीडियो यूट्यूब चैनल @Swapan21jewellery पर पोस्ट किया गया है। इस चैनल पर वह युवक सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि दूसरे देशों के सिक्कों से भी गहने और सजावटी चीजें बनाकर वीडियो डालता है। लेकिन इस बार 10 रुपये के सिक्के से बनाई गई अंगूठी ने सभी का ध्यान खींच लिया है। जानकारी के अनुसार 10 रुपये का सिक्का दो धातुओं से बना होता है। इसका अंदर का हिस्सा निकल सिल्वर से और बाहर का हिस्सा पीतल से बना होता है। वीडियो में युवक ने सिर्फ बाहरी पीतल वाले हिस्से का उपयोग किया है।

कानून रूप से है अपराध, लोगों ने दे दी हिदायत
लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भारतीय मुद्रा को इस तरह से काटना, पिघलाना या उसका कोई दूसरा रूप बनाना कानूनन गलत है। 'कॉइनएज एक्ट, 2011' के अनुसार, किसी भी सिक्के को नुकसान पहुंचाना या उसका रूप बदलना अपराध है। इस तरह की गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इस वीडियो पर बहुत सारे लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। किसी ने कहा, "भारतीय मुद्रा के साथ ऐसा करना जुर्म है।" एक यूजर ने मजाक में लिखा, "RBI तुझे ढूंढ रही है।" तो किसी और ने चेतावनी दी, "भाई, ये मत कर, पकड़ा जाएगा।" वहीं एक ने कहा, "इस एक रिंग से न जाने कितनी कमाई हो जाएगी।"
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें