राजधानी में यात्री ने मंगाया खाना, दाल में बिलबिला रहे थे कीड़े
- फोटो : एक्स
IRCTC: भारतीय ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर लोग हमेशा शिकायत करते हैं। रेलवे ने खाने की क्वालिटी में सुधार लाने की कोशिश की है, लेकिन इसके बाद भी अक्सर लोग शिकायतें करते हैं। खाने की खराब क्वालिटी की शिकायत लेकर राजधानी एक्सप्रेस से लेकर वंदे भारत तक के यात्री करते हैं। एक बार फिर यात्री ने राजधानी एक्सप्रेस में खरीदे गए खाने की शिकायत की है। इसके जवाब में आईआरसीटीसी ने वेंडर पर जुर्माना ठोकने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला रंगिया से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली गाड़ी 20507 राजधानी एक्सप्रेस की है। यह ट्रेन भारत की प्रीमियम ट्रेनों में से एक है। इसकी सेवाओं की लोग मिसाल देते थे, लेकिन अभी इन ट्रेनों की सेवाएं वैसे ही हैं। इसकी वजह यह है कि रेलवे और आईआरसीटीसी मिलने पर कार्रवाई करते हैं। सबसे ज्यादा शियाकत लोग ट्रेन में मिलने वाले खाने की करते हैं।
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री ने खाना मंगाया। इसके बाद उसे ऐसी दाल मिली, जिसमें कीड़े घूम रहे थे। यात्री ने खाने का वीडियो बनाकर बताया कि उसने ट्रेन नंबर 20507 राजधानी एक्सप्रेस में खाने मंगाया था, जिसकी दाल में कीड़े मिले हैं। यात्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कीड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आईआरसीटीसी से शिकायत की, जिसके वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Viral Video: न्यूयॉर्क मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहने शख्स का वीडियो हुआ वायरल
यात्री के मुताबिक, उसे यह समस्या 11 अप्रैल को यात्रा के दौरान हुई थी। इसको लेकर उसने 12 अप्रैल को सुबह 7 बजे एक्स पर पोस्ट किया। इसके बाद आईआरसीटीसी ने जवाब दिया कि सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही किचन को साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल के लिए सील कर दिया गया है।
Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय का संबंध? लाखों साल पहले हुआ निर्माण, जानिए दोनों की कहानी
बता दें कि इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने में कीड़े मिलने की शिकायत मिली थी। इस मामले में भी आईआरसीटीसी ने वेंडर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया था। इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।