फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चलती सीएनजी कार में पैसेंजर ने जलाई सिगरेट, ड्राइवर के तेवर ने जीत लिया इंटरनेट यूजर्स का दिल

Mon, 04 May 2026 03:12 PM IST
Shikhar Baranawal फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Cigarette in Cab Video: कैब मैं बैठकर एक लड़के की सीगरेट पीने की कोशिश इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने कैब ड्राइवर के तेवर की तारीफ की है।
विज्ञापन
कैब में बैठकर सिगरेट पीने का वायरल वीडियो - फोटो : Instagram/@mr__ritik_8429
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CNG Car Fire Risk: सोशल मीडिया पर इन दिनों लापरवाही और बहादुरी का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अक्सर लोग सार्वजनिक वाहनों में नियमों की अनदेखी करते हैं, लेकिन हालिया मामला बेहद खतरनाक था क्योंकि यह एक चलती सीएनजी कार से जुड़ा था। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कैब ड्राइवर अपनी गाड़ी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। कार में आगे और पीछे दो युवक बैठे हुए हैं। अचानक, पीछे की सीट पर बैठा युवक सिगरेट निकालता है और लाइटर से उसे जलाने लगता है। यह देखते ही ड्राइवर भड़क जाता है। ड्राइवर की नाराजगी जायज थी क्योंकि सीएनजी कार में आग लगने का खतरा सामान्य कारों के मुकाबले कहीं ज्यादा होता है।

ड्राइवर और पैसेंजर के बीच तीखी बहस
ड्राइवर तुरंत युवक को टोकता है और सिगरेट बुझाने के लिए कहता है। जब युवक बहस करने लगता है, तो ड्राइवर उसे धमकी देता है कि वह उसे बीच रास्ते में ही उतार देगा। इस पर युवक कहता है कि अगर उसे बीच में उतारा गया, तो वह पैसे नहीं देगा। निडर ड्राइवर जवाब देता है कि अगर पैसे नहीं दिए, तो वह सीधे पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन





यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @mr__ritik_8429 ने साझा किया है। खबर लिखे जाने तक इसे 66 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। ज्यादातर यूजर्स ड्राइवर के साहस की सराहना कर रहे हैं कि उसने सुरक्षा से समझौता नहीं किया। यूजर्स का कहना है कि पैसेंजर की यह हरकत न सिर्फ उसकी बल्कि कार में सवार अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें