फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ ट्रेन में सफर करना हुआ मुश्किल! पास बैठे यात्रियों को शराब पीते देख भड़का शख्स

Sat, 29 Aug 2026 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ट्रेन में परिवार के साथ यात्रा कर रहे एक यात्री ने पास बैठे लोगों पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद मांगी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यात्री का समर्थन किया और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।
 
विज्ञापन
शराब पी रहे यात्रियों को देख भड़का पैसेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन में परिवार के साथ सफर करते समय हर यात्री यही चाहता है कि यात्रा आरामदायक और सुरक्षित रहे। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक यात्री ने ऐसी स्थिति दिखाई, जिसमें वह अपने परिवार और बच्चों के साथ असहज महसूस करता नजर आया। उसका आरोप था कि ट्रेन में उसके पास बैठे कुछ यात्री शराब पी रहे थे। इसके बाद उसने न सिर्फ उन्हें रोकने की कोशिश की, बल्कि पुलिस कर्मियों के पास पहुंचकर कार्रवाई की मांग भी की।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक्स पर @Strongindia28 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वायरल क्लिप में व्यक्ति ट्रेन के अंदर मौजूद कुछ बोतलों की ओर इशारा करते हुए कहता है कि वहां हो रही गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। उसका कहना है कि पास बैठे यात्री शराब पी रहे हैं और इसी वजह से वह अपनी सीट पर सहज महसूस नहीं कर रहा।

परिवार और बच्चों के साथ यात्रा करना हुआ मुश्किल
वीडियो में यात्री पुलिस कर्मियों से अपनी परेशानी बताते हुए कहता है, “मैं अपनी सीट पर असहज हूं। आप लोग शराब पी रहे हैं, यही मेरी समस्या है भाई।” उसने यह भी बताया कि उसकी बेटी उसी जगह मौजूद है और परिवार के साथ यात्रा करते हुए ऐसी स्थिति उसके लिए परेशानी का कारण बन रही है। यात्री ने पुलिस से शराब की बोतलें जब्त करने की मांग की। साथ ही उसने सीट बदलने की भी गुहार लगाई, ताकि उसका परिवार दूसरी जगह आराम से बैठ सके। पुलिस अधिकारी ने उसे इस मामले में लिखित शिकायत देने के लिए कहा।
विज्ञापन


ट्रेन में नशे और हंगामे पर क्या है नियम?
ऐसे मामलों में 500 से 1000 रुपये तक का जुर्माना और छह महीने तक की जेल हो सकती है। नियमों के तहत टिकट जब्त कर यात्री को अगले स्टेशन पर उतारने की कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि, इसके बावजूद ट्रेनों में इस तरह की घटनाओं के सामने आने के दावे समय-समय पर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस मामले पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने शिकायत करने वाले यात्री का समर्थन करते हुए कहा कि परिवार, महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को सुरक्षित और सहज माहौल मिलना चाहिए। कुछ लोगों ने आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी पर सवाल उठाए, जबकि कई यूजर्स ने रेलवे में नियमों के प्रभावी तरीके से पालन कराने की मांग की। एक यूजर ने लिखा, “बिल्कुल भी समझदारी और नागरिक बोध नहीं है।” दूसरे ने कहा कि ट्रेन में शराब पीने पर पूरी तरह रोक होनी चाहिए। वहीं एक और यूजर ने पुलिस अधिकारी की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि तुरंत कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता से लिखित शिकायत देने को कहा गया। वीडियो के बाद एक बार फिर सार्वजनिक जगहों पर नागरिक जिम्मेदारी और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें