फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: बीमार मां के लिए मांगा था सिर्फ एक गिलास पानी, एयरलाइन क्रू ने लगा दिया झूठ बोलने का आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 11 Aug 2026 10:15 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: यदुप्रियम मेहता ने वियतजेट की फ्लाइट में अपनी बुजुर्ग मां के लिए दवा खाने को पानी मांगा था। आरोप है कि केबिन क्रू ने पानी देने से पहले दवा दिखाने को कहा और यात्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंट गई।

 

विज्ञापन
मां की दवाई के लिए पानी देने से किया इनकार - फोटो : इंस्टाग्राम@ypmvlogs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लाइट में सफर के दौरान यात्री आमतौर पर छोटी-छोटी जरूरतों के लिए केबिन क्रू से मदद की उम्मीद करते हैं। लेकिन जब बात किसी बुजुर्ग की दवा की हो तो एक गिलास पानी भी जरूरत से बढ़कर जरूरी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जहां एक यात्री ने आरोप लगाया कि अपनी बीमार मां को दवा खिलाने के लिए पानी मांगना उसके लिए किसी बहस से कम नहीं रहा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यात्री यदुप्रियम मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर वियतजेट एयरलाइन की फ्लाइट में हुए अपने अनुभव के बारे में बताया। उनके मुताबिक फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद उनकी मां को दवा लेनी थी। इसके लिए उन्होंने केबिन क्रू से सिर्फ एक गिलास पानी मांगा। उन्हें उम्मीद थी कि बुजुर्ग महिला की जरूरत समझते हुए उन्हें आसानी से पानी मिल जाएगा, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया।




मां की दवाई के लिए पानी देने से किया इनकार
यदुप्रियम का आरोप है कि क्रू मेंबर ने पानी देने से इनकार कर दिया और उन पर झूठ बोलने का आरोप तक लगा दिया। वायरल वीडियो में क्रू मेंबर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यात्री शायद उनसे झूठ बोल रहा है। इस पर यदुप्रियम ने सवाल किया कि वह अपनी बीमार मां की दवा के लिए झूठ क्यों बोलेंगे।
विज्ञापन


क्रू मेंबर ने दवाई दिखाने को कहा
मामला यहीं नहीं रुका। यात्री के अनुसार पानी देने से पहले क्रू मेंबर ने उनसे दवा निकालकर दिखाने को कहा। यानी दवा का सबूत दिखाने के बाद ही पानी देने की बात कही गई। इस पर यदुप्रियम ने आपत्ति जताई। क्रू की ओर से कथित तौर पर सफाई दी गई कि कई यात्री मुफ्त पानी लेने के लिए दवा का बहाना बनाते हैं। इस पूरे अनुभव से नाराज यदुप्रियम ने एयरलाइन के व्यवहार को अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार बताया। उन्होंने लोगों को वियतजेट से यात्रा करने से पहले दो बार सोचने की सलाह भी दी।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
हालांकि, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर एक राय नहीं है। कई यूजर्स का कहना है कि एयरलाइन बजट हो या महंगी, एक बुजुर्ग महिला को दवा लेने के लिए पानी देने से इनकार करना और यात्री से इस तरह बात करना गलत है। वहीं कुछ लोगों ने बजट एयरलाइंस के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि पानी जैसी चीजें हमेशा मुफ्त नहीं होतीं। ऐसे यूजर्स की सलाह है कि बहस करने के बजाय यात्री को फ्लाइट में पानी खरीद लेना चाहिए था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें