फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पार्लर वाली ने बिगाड़ी लड़की की मेहंदी, दूल्हा-दुल्हन की जगह बना दिया पापी गुड्डा-गुड़िया

Wed, 18 Jun 2025 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ब्राइडल मेहंदी की बात अलग है क्योंकि शादी के दिन दुल्हन के हर लुक पर सबकी नजर होती है। एक छोटी सी गलती भी उसके खास दिन को बिगाड़ सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक दुल्हन के साथ, जिसने अपनी शादी से एक दिन पहले मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन
लड़की की मेहंदी देख उड़े सबके होश - फोटो : इंस्टाग्राम @dishabeauty9367
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे ही शादी का सीजन शुरू होता है, मेहंदी आर्टिस्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ने लगती है। ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लग जाती है। पर हर किसी के हाथों में मेहंदी लगाना आसान नहीं होता। ये एक कला है, जिसमें थोड़ी सी चूक भी पूरी डिजाइन खराब कर सकती है। अगर मेहंदी आर्टिस्ट हुनरमंद हो तो हाथों पर बेमिसाल कारीगरी दिखती है, वरना नतीजा काफी निराशाजनक हो सकता है। हालांकि, इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ब्राइडल मेहंदी की बात अलग है क्योंकि शादी के दिन दुल्हन के हर लुक पर सबकी नजर होती है। एक छोटी सी गलती भी उसके खास दिन को बिगाड़ सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक दुल्हन के साथ, जिसने अपनी शादी से एक दिन पहले मेहंदी लगवाई। लेकिन मेहंदी वाली दीदी ने उसके हाथों पर ऐसा डिजाइन बना दिया कि उसका ब्राइडल लुक ही खराब हो गया।




दुल्हन की मेहंदी कर दी खराब
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन एक पार्लर में तैयार होने आई है। जैसे ही मेकअप आर्टिस्ट उसकी मेहंदी पर नजर डालती है, वह हैरानी से देखती रह जाती है। कारण दुल्हन के एक हाथ पर दूल्हा और दूसरे पर दुल्हन की फोटो बनी होती है, लेकिन इतने अजीब ढंग से कि किसी स्कूल जाने वाले बच्चे की ड्राइंग जैसी लगती है। मेकअप आर्टिस्ट गुस्से में कहती है, “जब आर्ट नहीं आता तो इतने भारी डिजाइन बनाने की कोशिश क्यों करते हो? दुल्हन के हाथों को ही बिगाड़ दिया और पैसे भी पूरे ले लिए।”
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जिस अंदाज में डिजाइन बनाया गया है, उसे देखकर लगता है मानो हाथों पर कोई कार्टून बना हो। यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @dishabeauty9367 पर पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लोगों ने चटपटे कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “दुल्हन नहीं, भूतनी लग रही है।” दूसरे ने कहा, “दिल दुख रहा है लेकिन हंसी रोकना मुश्किल है।” एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “पक्का दुल्हन ने पैसे कम दिए होंगे।” किसी ने तो यह तक कह डाला, “ये मेहंदी तो सस्ती डील में लगवाई गई है। 500 या 1000 रुपये में।” हालांकि, ये वीडियो सोशल मीडिया पर हंसी का कारण बन गया, लेकिन उस दुल्हन के लिए ये पल शायद हमेशा एक कड़वी याद बनकर रहेगा।






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें