फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: आसमान में उड़ते हुए पैराग्लाइडिंग पायलट ने महिला यात्री के लिए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Tue, 23 Jun 2026 10:27 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पैराग्लाइडिंग पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद  इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।कुछ इसे प्यारा पल बता रहे हैं, तो कुछ सुरक्षा नियमों पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग पायलट का वायरल वीडियो - फोटो : @SaffronChargers
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Paragliding Pilot Viral Video: पैराग्लाइडिंग एक एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसमें व्यक्ति एक खास तरह के कपड़े जैसे बड़े पैराशूट (ग्लाइडर) की मदद से पहाड़ या ऊंची जगह से उड़ान भरता है। इसमें कोई इंजन नहीं होता, बल्कि हवा की दिशा और गति का इस्तेमाल करके आसमान में उड़ान भरी जाती है। सोशल मीडिया पर एक पैराग्लाइडिंग पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद  इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।कुछ इसे प्यारा पल बता रहे हैं, तो कुछ सुरक्षा नियमों पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

Viral Video: टीचर के सामने ही नन्हे बच्चे ने दिखाया भोकाल, गुस्से में कही पूरे स्कूल को तोड़ देने की बात


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पहाड़ी इलाके के ऊपर आसमान में उड़ता एक पैराग्लाइडर दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड बाद पायलट पेड़ के काफी करीब पहुंचता है और टहनी से पत्ते तोड़ लेता है। फिर मुस्कुराते हुए महिला से कहता है कि मैम, फूल तो मिले नहीं आपके लिए पत्ते ले आया। महिला भी इस पर मुस्कुरा देती है। यही छोटा-सा पल अब इंटरनेट पर बहस की वजह बन गया है। 

 
सुरक्षा के लिहाज से गैर-जरूरी जोखिम

पैराग्लाइडर करते शख्स के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसकी पोस्ट पर लिखा है- ड्यूटी के दौरान किसी प्रोफेशनल पायलट को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। क्या उसे काम के दौरान किसी महिला के साथ सच में ऐसी हरकतें करनी चाहिए थीं? उसे एक प्रोफेशनल की तरह व्यवहार करना चाहिए था। यह सुरक्षा के लिहाज़ से भी एक गैर-ज़रूरी जोखिम था। क्या वह किसी पुरुष यात्री के साथ पैराग्लाइडिंग करते समय भी ऐसा ही करेगा?दूसरी बात उसे ऐसा करना जोखिम भरा भी है। 


Viral: US के अपार्टमेंट से ज्यादा पसंद आए भारत के फ्लैट, अमेरिकी महिला ने की दोनों देशों के घरों की तुलना

Viral Video: समोसे पर ब्रश से रंग लगाता दिखा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- एडवेंचर स्पोर्ट्स में छोटी-सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए ऐसे समय में सुरक्षा और प्रोफेशनलिज्म से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा- उड़ान के दौरान प्रोफेशनलिज्म और यात्री की सुरक्षा हमेशा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। तो वहीं कई यूजर्स  ने पायलट का बचाव करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक हल्का-फुल्का मजाक था और इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें