फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: आसमान में लटका रहा शख्स, नीचे लगी एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां, रेस्क्यू का वीडियो देख चौंके लोग

Wed, 11 Nov 2026 11:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video Viral: पैराग्लाइडिंग के दौरान रूसी पैराग्लाइडर अलेक्सी इवाखिन तारों में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने ऊंची क्रेन की मदद ली और करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
आसमान में लटका रहा शख्स - फोटो : इंस्टाग्राम@ manfromhimalayanvillage
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैराग्लाइडिंग का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में रोमांच और उत्साह भर जाता है। आसमान की ऊंचाइयों से पहाड़ों और खूबसूरत नजारों को देखना भले ही काफी रोमांचक लगता हो, लेकिन इस दौरान जरा सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों पैराग्लाइडिंग से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं। दरअसल, रूसी पैराग्लाइडर हवा में उड़ते समय तारों में उलझ गए। वह इतनी ऊंचाई पर फंस गए कि नीचे उतरना उनके लिए मुश्किल हो गया। इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक में उन्हें तारों में फंसा देखा जा सकता है, जबकि दूसरे में बचाव दल उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश करता नजर आ रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


आसमान में तारों के बीच फंसे पैराग्लाइडर, नीचे लग गया जाम
वायरल हो रहे पहले वीडियो को डिंपल ठाकुर ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में वह पूरे घटनाक्रम की जानकारी देती नजर आ रही हैं। वह बताती हैं कि मौके पर सड़क पर जाम लग चुका है। वहां दमकल विभाग की गाड़ी और एंबुलेंस भी पहुंच गई हैं। इसके बाद वह कैमरा उस दिशा में घुमाती हैं, जहां पैराग्लाइडर हवा में तारों के बीच फंसे हुए दिखाई देते हैं। उन्हें इतनी ऊंचाई पर लटका देखकर कोई भी घबरा सकता है।




पैराग्लाइडर को नीचे उतारने का नहीं दिखा कोई भी इंतजाम
वीडियो में डिंपल बताती हैं कि अभी तक उन्हें पैराग्लाइडर को नीचे उतारने का कोई इंतजाम दिखाई नहीं दे रहा है। वह अंदाजा लगाती हैं कि शायद उन्हें बचाने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद लेनी पड़े, क्योंकि इतनी ऊंचाई पर पहुंचना आसान नहीं होगा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी पूरे घटनाक्रम को देखते नजर आते हैं।
विज्ञापन


 तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, क्रेन से पहुंची टीम
इस घटना का एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बचाव दल पैराग्लाइडर तक पहुंचने के लिए एक बेहद ऊंची क्रेन का इस्तेमाल करता दिखाई देता है। क्रेन को धीरे-धीरे उस जगह तक ले जाया जाता है, जहां पैराग्लाइडर फंसे हुए थे। इसके बाद बचावकर्मी उनके पास पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश करते हैं। बताया गया है कि इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ की टीम को करीब तीन घंटे लगे।

वीडियो देख लोगों ने ली राहत की सांस
दोनों वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पहले वीडियो में पैराग्लाइडर को इतनी ऊंचाई पर फंसा देखकर लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। वहीं, रेस्क्यू का वीडियो देखकर लोग बचाव दल की तारीफ कर रहे हैं और राहत जता रहे हैं कि उन्हें निकालने के लिए टीम ने इतनी मेहनत की।

यूजर ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'आसमान से टपका, खजूर पर अटका।' वहीं, एक और यूजर ने रेस्क्यू वाले वीडियो को देखकर लिखा कि यह आज का सबसे सुंदर वीडियो है। बहरहाल, इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि रोमांच से भरे खेलों में सुरक्षा कितनी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें