फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चाय का बिल मांगने पर पैंट्री स्टाफ ने की पैसेंजर की खूब कुटाई, IRCTC को देना पड़ गया जवाब

Mon, 23 Jun 2025 03:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह वाकया ट्रेन के स्लीपर कोच का है। वीडियो में दिखाई देता है कि यात्री वेंडर से चाय का बिल मांग रहा है, जिसकी कीमत 20 रुपये बताई गई थी। इस मांग पर पहले वेंडर बहस करता है, फिर अचानक एक दूसरा स्टाफ सदस्य आकर यात्री को कैमरा बंद करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
पैसेंजर के साथ पैंट्री स्टाफ ने की मारपीट - फोटो : एक्स@SaurabhKum86112
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IRCTC के तमाम सख्त निर्देशों और कार्रवाइयों के बावजूद ट्रेन के अंदर यात्रियों के साथ हो रही बदसलूकी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। एक ताजा मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आया है, जिसमें एक यात्री सिर्फ 20 रुपये की चाय का बिल मांगता है और इसके बदले में उसे गाली और मार तक झेलनी पड़ती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वाकया ट्रेन के स्लीपर कोच का है। वीडियो में दिखाई देता है कि यात्री वेंडर से चाय का बिल मांग रहा है, जिसकी कीमत 20 रुपये बताई गई थी। इस मांग पर पहले वेंडर बहस करता है, फिर अचानक एक दूसरा स्टाफ सदस्य आकर यात्री को कैमरा बंद करने की धमकी देता है। हालांकि पैसेंजर हिम्मत नहीं हारता और RPF को बुलाने की बात कहता है।
 

पैंट्री स्टाफ ने बिल देने से किया इनकार
जैसे-जैसे बात बढ़ती है एक वेंडर यात्री को 20 रुपये लौटाने की कोशिश करता है, लेकिन यात्री सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि खरीदे गए चाय का उचित बिल चाहता है। पैंट्री स्टाफ न सिर्फ बिल देने से इनकार करता है, बल्कि यह तक मानने को तैयार नहीं होता कि चाय उसने बेची है। इसके बाद हालात और बिगड़ जाते हैं। पैंट्री इंचार्ज अपने कर्मचारियों को आदेश देता है कि उस पैसेंजर को जबरन पैंट्री कार में ले जाया जाए। इसके बाद कैमरा बंद करवाकर यात्री की पिटाई की जाती है। अगली क्लिप में वही पैसेंजर कैमरे के सामने आता है और बताता है, “मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट हुई है। मैंने IRCTC पर शिकायत कर दी है और ट्विटर पर वीडियो भी पोस्ट किया है।”
विज्ञापन


यूजर ने पोस्ट साझा कर सुनाई आपबीती
करीब 19 सेकंड की इस फुटेज में यात्री की हालत बेहद परेशान नजर आती है। उसका कहना है कि उसे मदद चाहिए और अब ट्रेन में यात्रा करने से भी डर लगने लगा है। इस वीडियो को X पर @SaurabhKum86112 नामक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “ये है इंडियन रेलवे का हाल। पैंट्री स्टाफ ओवरचार्जिंग कर रहा था और जब मैंने इसका वीडियो बनाया तो मेरे साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी दी गई। अब ट्रेन में जाने से भी डर लगता है। कृपया मदद करें।”

IRCTC ने भी दी प्रतिक्रिया
इस घटना के वायरल होने के बाद IRCTC ने भी प्रतिक्रिया दी है। @IRCTCofficial ने X पर रिप्लाई करते हुए कहा है, “सर, इस मामले को जांच के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।” गौरतलब है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी ट्रेनों में सामने आती रही हैं, जहां यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और ओवरचार्जिंग की शिकायतें हुई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या IRCTC और रेलवे प्रशासन इस बार कुछ ठोस और असरदार कदम उठाएंगे या फिर ये घटनाएं यूं ही दोहराई जाती रहेंगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें