फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: 'पंचायत' की शूटिंग खत्म होते ही मेकर्स ने छोड़ा गंदगी का ढेर? वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

Thu, 26 Nov 2026 04:51 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पंचायत वेब सीरीज के नए सीजन की रिलीज से पहले मध्य प्रदेश के मोहदिया गांव से एक वीडियो सामने आया है। इसमें सीरीज के फुलेरा गांव और पंचायत भवन के आसपास कचरा फैला दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले क्रिएटर ने शूटिंग टीम की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं।
 
विज्ञापन
पंचायत के सेट के बाहर फैली गंदगी देख लोगों ने लगाई क्लास - फोटो : एक्स@iamankitpande
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस वेब सीरीज के गांव फुलेरा ने लोगों का दिल जीत लिया, उसी गांव की असल तस्वीर देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं। दरअसल, 'पंचायत' वेब सीरीज के नए सीजन की रिलीज से पहले मध्य प्रदेश के एक गांव का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सीरीज के सेट यानी पंचायत ऑफिस के आसपास कचरा फैला नजर आ रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स ने शूटिंग करने वाली टीम को जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि जिस जगह पर शूटिंग की जाती है, उसे साफ रखना भी प्रोडक्शन टीम की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


पंचायत ऑफिस के बाहर दिखा कचरे का ढेर
दरअसल, मध्य प्रदेश के क्रिएटर शिवम चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वह मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मोहदिया गांव में पहुंचकर 'पंचायत' वेब सीरीज के सेट का हाल दिखाते नजर आते हैं। वीडियो में वह बताते हैं कि कुछ देर पहले ही यहां सीरीज के प्रोमो की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग खत्म होने के बाद जब वह आसपास का नजारा दिखाते हैं तो जगह-जगह खाने-पीने की चीजें और कचरा बिखरा दिखाई देता है।शिवम का दावा है कि शूटिंग टीम साफ-सुथरे गांव को गंदा करके चली गई। वह वीडियो में यह भी बताते हैं कि गांव में अभी दो वैनिटी वैन खड़ी हैं। जब उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि शूटिंग करने वाले बाकी लोग कहां हैं, तो उन्हें बताया गया कि वे शूटिंग करके जा चुके हैं।

विज्ञापन


प्रोडक्शन टीम को याद दिलाई जिम्मेदारी
वीडियो में शिवम यह भी दिखाते हैं कि सीरीज में नजर आने वाली पंचायत ऑफिस की बिल्डिंग तो साफ है, लेकिन उसके आसपास का इलाका गंदगी से भरा हुआ है। इस पर वह प्रोडक्शन टीम से सवाल करते हुए कहते हैं कि सिर्फ शूटिंग की जगह को ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाके को भी साफ रखना उनकी जिम्मेदारी है। अपने कैप्शन में शिवम ने निराशा जाहिर करते हुए लिखा कि जिस सीरीज ने एक गांव के नाम को लाखों लोगों के दिलों तक पहुंचाया, उसी जगह पर फैली गंदगी देखकर उन्हें दुख हुआ। बेहतरीन कंटेंट बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उन जगहों का सम्मान करना भी है, जहां इसकी शूटिंग होती है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'बनराकस का राज चल रहा है भाई।' वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'और दो बनराकस को वोट।' एक अन्य यूजर ने कहा कि गलत मैसेज नहीं देना चाहिए, हो सकता है कि वहां सफाई होने वाली हो। वहीं एक यूजर ने प्रोडक्शन टीम का बचाव करते हुए लिखा कि इतने वर्षों से शो बना रहे लोग ऐसी गलती नहीं करेंगे। फिलहाल, इस वीडियो ने शूटिंग के दौरान सार्वजनिक जगहों की साफ-सफाई और प्रोडक्शन टीम की जिम्मेदारी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें