फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटिंग रीट्रीट के दौरान पाकिस्तानी रेंजर का ये वीडियो हो रहा है वायरल, नहीं थमेगी हंसी

Sun, 18 Aug 2019 02:13 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छिन जाने के बाद भारत और पाक के रिश्ते में तल्खियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में ट्विटर व फेसबुक पर लोग पाकिस्तान को खूब ट्रोल कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर पाकिस्तान के लोगों का शर्म से सिर झुक सकता है। वीडियो में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान एक पाकिस्तानी रेंजर ने अपने ही देश की फजीहत करा डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल, ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तानी रेंजर अपना संतुलन खो देता है और गिरने से बाल-बाल बचता है। दूसरा पाकिस्तानी रेंजर उसे सहारा देकर गिराने से बचाता है। इस दौरान रेंजर की पगड़ी भी सिर से गिर जाती है। 

यह वायरल वीडियो अटारी-बाघा बॉर्डर का है। हालांकि यह वीडियो कब शूट किया गया है इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेकर खूब ट्रोल किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें