स्टंट के चक्कर में शख्स के मुंह में लगी आग
- फोटो : @GagandeepNews
Viral: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान का है। इसमें एक शख्स छत पर खड़ा होकर मुंह से फायर निकालने का खतरनाक स्टंट कर रहा है। इस दौरान अचानक उसके मुंह में आग पकड़ लेती है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे शख्स मुंह में फायर लिक्विड भरकर हवा में फूंकता है और उससे आग निकलती है और फिर तुरंत ही उसके मुंह में मौजूद लिक्विड के चलते उसके होंठो पर भी आग पकड़ लेती है।