फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Memes: सोशल मीडिया पर उड़ रही है PAK एयर डिफेंस सिस्टम की खिल्ली, वायरल मीम्स पर लोगों की फूटी हंसी

Fri, 09 May 2025 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Operation Sindoor: भारत ने लाहौर स्थित पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तान की स्थिति कमजोर हो गई अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम पर मीम्स की बाढ़ आ गई है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। आइए देखते हैं।
विज्ञापन
लाहौर एयर डिफेंस सिस्टम की सोशल मीडिया पर आई बाढ़ - फोटो : एक्स@VishalIWF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने एक कायराना हमला किया, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गई। यह हमला उस समय हुआ जब पर्यटक पहलगाम में घूमने आए थे। आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर बड़ी संख्या में लोगों को मार डाला, जो पूरे देश के लिए एक दुखद घटना थी। इस हमले के बाद भारत में गुस्से की लहर दौड़ गई और 15 दिन बाद भारतीय सेना ने इसे जवाब देने के लिए “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। भारतीय सेना की तीनों शाखाएं। थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इन हमलों में आतंकियों के अड्डों को नष्ट कर दिया गया और बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। यह कदम भारत के लिए आत्मरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ उसकी सख्त नीति को दिखाता है। हालांकि, इस सैन्य कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया। पाकिस्तान ने अपनी तरफ से जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसे बुरी तरह नाकाम किया। भारत ने लाहौर स्थित पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से तबाह कर दिया, जिससे पाकिस्तान की स्थिति कमजोर हो गई अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम पर मीम्स की बाढ़ आ गई है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। आइए देखते हैं।

मीम्स की आई बाढ़
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम का मजाक उड़ाने वाले मीम्स वायरल होने लगे। एक वायरल वीडियो में एक बच्चा कहता है, "मैं बोलता नहीं," और लोग समझते हैं कि वह कहेगा, "करके दिखाता हूं," लेकिन बच्चा कहता है, "कुछ भी नहीं करता हूं।" लोग इस वीडियो को पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम से जोड़कर शेयर कर रहे हैं, यह दिखाने के लिए कि पाकिस्तान की सुरक्षा प्रणाली कितनी कमजोर है।
विज्ञापन




डिश एंटीना को बताया 'लाहौर एयर डिफेंस सिस्टम'
इसके अलावा एक और मीम वायरल हुआ है जिसमें एक घर की छत पर लगी डिश एंटीना को दिखाया गया है, लेकिन उसमें टोकरी लगाई गई है। इसे 'लाहौर एयर डिफेंस सिस्टम' बताया जा रहा है, जिससे यह मजाक उड़ाया जा रहा है कि पाकिस्तान की सुरक्षा क्षमता पूरी तरह से नाकाम है।



पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द
भारत की इस कार्रवाई के बाद संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सीमा पर सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है और कुछ राज्यों में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति में अब हर किसी की निगाहें दोनों देशों के बीच के रिश्तों पर टिकी हुई हैं। एक और मीम में एक पाकिस्तानी व्यक्ति अपनी ही एयर डिफेंस को निराशा भरी नजरों से देख रहा है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें