फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लंदन के स्ट्रीट पर अचानक गाने पहुंची जसपिंदर नरूला, इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

Mon, 07 Apr 2025 04:12 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत के कई टैलेंटेड लोग देश के बाहर भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों इसी से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारत की मशहूर गायिका जसपिंदर नरूला गाना गा रही हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिखीं जसपिंदर नरूला - फोटो : Instagram/@vish.music
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लंदन की सड़क पर एक शख्स मशहूर गाना 'ये जो हल्का-हल्का सुरूर है' गाता नजर आ रहा है। इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें शख्स के साथ भारत की मशहूर गायिका जसपिंदर नरूला गाना गा रही हैं, जिसकी वजह से यह वीडियो और भी खास हो गया है। बता दें कि साथ में जो लड़का खड़े होकर गाना गा रहा है वो भी पेशेवर गायक हैं। इंटरनेट पर यूजर इन दोनों की जुगलबंदी को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का जो पेशेवर गायक है वो माइक लेकर खड़ा है और जसपिंदर नरूला इस गाने को खूब सुर में गाती दिख रही हैं। स्ट्रीट के आसपास खड़े लोग इन्हें बहुत ध्यान से खड़े होकर सुन रहे हैं, कुछ लोग इस मोमेंट को अपने कैमरे में कैद करना चाह रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का गाने की शुरुआती पंक्तियां गाता है, और फिर जसपिंदर नरूला सहजता से गाने को आगे बढ़ाती हैं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। वीडियो में लिखें कैप्शन के मुताबिक जसपिंदर नरूला ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट लंदन पर यह गाना गा रही हैं। 
 


इतना ही नहीं इन लोगों का एक उसी स्थान पर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जसपिंदर नरूला जी लंबी जुदाई गाना गाती नजर आ रही हैं। इन वीडियो को शेयर करते हुए युवक ने कैप्शन में लिखा है कि 'पद्मश्री जसपिंदर नरूला ने ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट लंदन में मेरे साथ गाना गाया, मेरे लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है'। 
विज्ञापन

 


जसपिंदर नरूला ने 'अंखियों से गोली मारे', 'तेरे प्यार में मैं मर जावा', और 'तेरा रंग बल्ले-बल्ले' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। उनकी आवाज में एक अलग तरह का जादू है, जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है। जसपिंदर नरूला सुखविंदर सिंह, सोनू निगम, सुदेश भोसले और अभिजीत भट्टाचार्य जैसे कई दिग्गज गायकों के साथ काम किया है, और उनके साथ मिलकर कई यादगार गाने गाई हैं।

ये भी पढ़ें- Viral Video: पीठ पर बस्ता लिए बच्ची ने नाली में फेकी अपनी किताब, फिर खुश होकर करने लगी डांस

लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इस अद्भुत संयोग की सराहना कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने जसपिंदर के शालीनता की तारीफ कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा कि- 'वाकई जसपिंदर जी की आवाज आज भी बहुत प्यारी है'। दूसरे यूजर ने लिखा कि- 'जसपिंदर जी कितनी अच्छी हैं की वो बिना बुलाए विश के साथ गाना गाने लगीं।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर साथ में गाना गा रहे लड़के @vish.music ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 13 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।


ये भी पढ़ें- Viral Video: पांचवीं कक्षा की किताबों की कीमत जानकर नहीं होगा भरोसा, पिता ने निजी स्कूल वालों की लगाई क्लास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें