कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) में कोई न कोई चीज छिपी होती है जिसे खोजना होता है जबकि कई तस्वीरें ऐसी होती हैं जिनमें अतंर ढूंढना होता है। हालांकि इन पजल्स और पहेलियों को सुलझाने के लिए कुछ सकेंड मिलते हैं जिसके अंदर सवाल का जवाब देना होता है। इस तरह के टास्क को लोग खूब पसंद करते हैं। अब हम आपके लिए एक ऐसी ही वायरल तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें एक पहेली को हल करना है।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज (Optical Illusion Photo) को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। आंखों को धोखा देने वाली इन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना और पजल्स को हल करना बेहद मुश्किल होता है। इन तस्वीरों में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन नजर नहीं आती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में चार गिलास है और सभी में पानी रखा गया है। अब आपको बताना है कि किस गिलास में सबसे ज्यादा पानी है।
इस तस्वीर में पानी के एक गिलास में कैंची दिख रही है, दूसरे में पेपर क्लिप, तीसरे गिलास में रबड़ और चौथे में हाथ पर बांधने वाली घड़ी नजर आ रही है। इन गिलास को देखने पर लग रहा कि सभी में बराबर पानी भरा है। लेकिन गिलास में अलग-अलग लेवल पर पानी भरा है। अब आपको इस तस्वीर को देखकर बताना है कि कौन सी गिलास में सबसे अधिक पानी है।
अब आपको तस्वीर को देखकर यह बताना है कि कौन सी गिलास में सबसे अधिक पानी है। इस पहेली को सुलझाने में बड़े-बड़े लोग हो चुके हैं। हालांकि इसको हल करने में लोगों के दिमाग की अच्छा खासी कसरत हो रही है। इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। अगर आप किसी का आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह तस्वीर बिल्कुल सटीक है।
जानते हैं किस गिलास में है अधिक पानी
आपको सभी गिलास में पानी बराबर मात्रा में नजर आ रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। आपको जिस गिलास में पेपर क्लिप दिख रहा है उसमें सबसे अधिक पानी है। दरअसल जो जितनी बड़ी चीज होती है वह ज्यादा जगह लेती है और हल्की चीज कम जगह लेती है। इससे साफ है कि बी गिलास में पानी सबसे अधिक है।