फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Memes: 'इन्हें लगा सायरन कल इंडिया में बजेंगे', PAK पर सेना के हमले बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

Wed, 07 May 2025 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Operation Sindoor: भारतीय सेना की यह कार्रवाई लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी और सोशल मीडिया पर एक नई हलचल मच गई। यही नहीं, भारतीयों में इस कदर खुशी की लहर दौड़ी है कि हर तरफ इस जवाबी कार्रवाई को लेकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। आइए देखते हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर मीम्स - फोटो : एक्स@swatic12
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने की 22 तारीख को आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर उन पर गोलियां चलाईं। इस कायरतापूर्ण हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और भारतीय जनता में भारी गुस्सा फैल गया। लोग चाहते थे कि इस हमले का एक मजबूत और निर्णायक जवाब दिया जाए, ताकि पाकिस्तान को यह याद रहे कि भारत को कमजोर नहीं समझा जा सकता। भारतीय सेना ने इस गुस्से को सही दिशा में मोड़ते हुए जवाबी कार्रवाई की और रात के समय पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारतीय सेना की यह कार्रवाई लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी और सोशल मीडिया पर एक नई हलचल मच गई। यही नहीं, भारतीयों में इस कदर खुशी की लहर दौड़ी है कि हर तरफ इस जवाबी कार्रवाई को लेकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। आइए देखते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई मीम्स
इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक वायरल मीम में भारतीय टीवी शो "पंचायत" के आखिरी सीजन के एक लोकप्रिय डायलॉग को लिया गया है। इस डायलॉग में बिनोद और भूषण चाय के बारे में बात करते हैं, और मीमर्स ने इसे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के चेहरों के साथ जोड़ते हुए टेक्स्ट दिया, "एक-एक मिसाइल और दागा जाए।" यह मीम सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया और पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जनता के गुस्से और हंसी का मिलाजुला रूप प्रस्तुत किया।
 

देखें और मीम्स
दूसरे वायरल मीम में भी "पंचायत" का ही एक प्रसिद्ध डायलॉग इस्तेमाल किया गया है, जिसमें भूषण कहते हैं, "देख रहा है बिनोद?" इस मीम में इसे बदलकर लिखा गया, "देख रहा है बिनोद, कैसे मॉक ड्रिल का बहाना बनाकर एयर स्ट्राइक की जा रही है।" यह मीम भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व करने के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के कमजोर होने की ओर भी इशारा करता है।
विज्ञापन

 

इन मीम्स को देखकर फूट पड़ेगी हंसी
तीसरे मीम में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को एक साथ बैठकर फोन में व्यस्त दिखाया गया है, और टेक्स्ट लिखा गया है, "इन्हें लगा सायरन कल इंडिया में बजेंगे।" इस मीम में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को लेकर मजेदार रिएक्शन दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ।
 

मीम्स की आई बाढ़
वहीं, एक मीम में एक पाकिस्तानी नागरिक दिखाया गया है, जो इस हमले को सुबह का सीन समझ लेता है और कहता है कि भाईजान ये रात दो बजे सूरज कहां से निकला। बता दें कि भारतीयों ने अपनी प्रतिक्रियाओं के जरिए यह संदेश दिया कि हमले का जवाब दिया गया है, लेकिन इसके साथ-साथ अपनी भावना को सही तरीके से और हंसी-मजाक के साथ भी जाहिर किया गया है।
  \

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें