फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पाकिस्तानी पुलिस ने भारतीय ड्रोन हमले को बताया आसमानी बिजली, भड़की आवाम ने कहा- जाहिल

Fri, 09 May 2025 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Operation Sindoor: कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें इस हमले के नतीजे देखे जा सकते हैं। अब इसी को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एक स्थानीय युवक ने पाकिस्तानी पुलिस की आलोचना करते हुए उनको जाहिल का टैग दिया है। आइए जानते हैं कि युवक ने ऐसा क्यों कहा है और पूरा मामला क्या है। 
विज्ञापन
भड़की पाकिस्तान की जनता - फोटो : एक्स@IndianSinghh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने पाकिस्तान में आतंक के खिलाफ चल रहे अभियान "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत आतंकी ठिकानों पर एक के बाद एक हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी क्रम में भारत ने पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर को निशाना बनाया। हमले में रावलपिंडी का एक स्टेडियम पूरी तरह तबाह हो गया। इस हमले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें इस हमले के नतीजे देखे जा सकते हैं। अब इसी को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एक स्थानीय युवक ने पाकिस्तानी पुलिस की आलोचना करते हुए उनको जाहिल का टैग दिया है। आइए जानते हैं कि युवक ने ऐसा क्यों कहा है और पूरा मामला क्या है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक वीडियो में एक स्थानीय युवक नजर आ रहा है, जो हमले के बाद की स्थिति को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लोगों को दिखा रहा है। वह बताता है कि जब हमला हुआ, उस समय रावलपिंडी में हल्की बारिश हो रही थी। मगर पाकिस्तानी पुलिस इस हमले को बिजली गिरने की घटना बता रही है। युवक का दावा है कि यह कोई बिजली नहीं थी, बल्कि भारत का हमला था, जिसे पुलिस छुपाने की कोशिश कर रही है।



युवतक ने जताई नाराजगी
वीडियो में युवक कहता है कि वह स्टेडियम के पास जाकर हालात देखना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। जब उसने पुलिस से वजह पूछी, तो जवाब मिला कि "आसमान से बिजली गिरी है"। युवक ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा, "हमारी पुलिस नालायक और जाहिल है। उन्हें शर्म आनी चाहिए जो भारत के हमले को छुपा रहे हैं।"
विज्ञापन


पाकिस्तानी पुलिस का उड़ा मजाक
वह आगे कहता है कि रावलपिंडी पर हुए इस हमले से लोग डरे हुए हैं। इलाके में डर और अफरातफरी का माहौल है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @IndianSinghh नामक यूजर अक्षित सिंह ने साझा किया है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। कई लोगों ने पाकिस्तानी सेना और पुलिस का मजाक उड़ाया, वहीं कुछ ने भारत की इस कार्रवाई को साहसी और गौरवपूर्ण बताया।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
लोगों ने लिखा कि अब भारत आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर जवाब दे रहा है और यही सही तरीका है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को सच्चाई दिखाने वाला और पाकिस्तान की हकीकत उजागर करने वाला बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें