यह अध्ययन साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक, अमेरिका में मानव के अभी तक पाए गए सबसे पुराने निशानों में से एक हैं। पैरों के यह निशान शिकारियों द्वारा किसी जीव का पीछा किए जाने की कहानी बता रहे हैं। साइंस जर्नल में प्रकाशित नए अध्ययन के मुताबिक, उम्र निर्धारित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तरीकों का इस्तेमाल किया और प्राचीन तिथियों के साक्ष्यों को जोड़ा। अध्ययन इशारा करता है कि ट्रैकवे 23,000 से 21,000 साल पुराने हैं। इसका मतलब यह है कि वे हिमयुग के सबसे ठंडे भाग ‘लास्ट ग्लेशियल मैक्सिमम’ के समय 26,500 से 19,000 साल पहले के आसपास के हैं।
अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के एक जीवाश्म विज्ञानी समर प्रेटोरियस का कहना है कि यह अमेरिका के लोगों की हमारी समझ में एक नया अध्याय खोलता है। हालांकिु कुछ शोधकर्ताओं ने कहा कि बहस अभी सुलझी नहीं है।
Solar Eclipse 2023: कैसे लगता है सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, दोनों में क्या है अंतर, जानिए अंतरिक्ष का विज्ञान
शोधकर्ताओं की बदली सोच
इससे पहले पुरातत्वविद मानते थे कि उत्तर अमेरिका में क्लोविस लोग करीब 13 हजार साल पहले आने वाले पहले मानव थे। सिर्फ कुछ दशकों में पुरातत्वविदों ने प्री-क्लोविस या 13 हजार साल पहले अमेरिका में रहने वाले लोगों को लेकर ठोस सबूत की खोज की है। हालांकि खोजे गए जगहों में कई के पुख्ता सबूत नहीं थे या वे क्लोविस से सिर्फ कुछ हजार साल पुराने थे।
Spider Rain: अचानक आसमान से होने लगी मकड़ियों की बारिश! देखकर डर गए लोग, जानिए स्पाइडर रेन के बारे में...
कैथलीन स्प्रिंगर के साथ अध्ययन के सह-प्रमुख जेफरी पिगाती का कहना है कि जब पहला पेपर सामने आया, तो बहुत सारे पुरातत्वविद हमारे पास आए और कहा कि यह सिर्फ समय की बात है। उन्होंने कहा कि हमें पता था कि पहले लोग यहां थे। उनका कहना है कि हमारे पास लास्ट ग्लेशियल मैक्सिमम के दौरान यहां लोगों के होने के ठोस सबूत हैं।
Moon Mystery: क्या है चंद्रमा के भीतर? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
लंबे समय से तारीख पर चल रहा विवाद
अमेरिका में मानव ने पहली बार कब प्रवेश किया था, इस तारीख को लेकर करीब एक शताब्दी से विवाद जारी है। वैज्ञानिक काफी लंबे समय से मानते थे कि यह 13,000 साल से पहले का नहीं था।