दर्दनाक हादसे के ऑफ-ड्यूटी नर्स ने यह बयान दिया है। इसी नर्स ने घटना के तुरंत बाद लड़की तक पहुंचकर उसकी जान बचाने की कोशिश की थी। नर्स ने बताया कि पुल से गिरने के बाद भी लड़की कुछ समय तक जीवित थी।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नर्स ने उस लड़की से कहा था कि मेरी ड्यूटी में कोई नहीं मरेगा। नर्स ने बताया कि 130 फीट की ऊचाई से नीचे गिरने के बाद भी लड़की जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। नर्स की आवाज लड़की ने सुनी भी थी और उससे बात भी की थी। लेकिन कुछ देर बाद उसकी सांसें रुक गईं।
नर्स का नाम रायजा डायस और वो घटना के समय उसी जगह मौजूद थी। लड़की के गिरने की खबर मिलते ही वह तुरंत उसकी तरफ दौड़कर गई। रायजा ने ब्राजीलियाई टीवी नेटवर्क से बातचीत में कहा कि नीचे पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन था, क्योंकि वहां पर खड़ी ढलान थी और नीचे जाने के लिए सिर्फ एक रस्सी थी। कीचड़ से पूरा रास्ता भरा हुआ था। नर्स ने कहा कि जल्द से जल्द लड़की तक पहुंचने की कोशिश में उसके हाथ तक छिल गए, लेकिन वह लगातार नीचे उतरती जा रही थी।
Viral: जादुई मशरूम ने पहुंचाया मौत के मुहाने तक, शख्स ने खुद को अमर समझकर 27वीं मंजिल से लगा दी छलांग और फिर
नर्स ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि 21 साल की मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास अभी जीवित थी। रायजा ने बताया कि उसने उससे बात भी की थी। उसने कहा कि मेरी आदत है कि मैं मजाक में सभी से कहती हूं कि मेरी ड्यूटी के दौरान कोई नहीं मरता। नर्स ने भावुक होते हुए कहा कि मैंने उससे कहा था - डूडा, मेरी ड्यूटी में कोई नहीं मरता। हालांकि, मैं वास्तव में उस समय ड्यूटी पर नहीं थी। नर्स के बयान ने हादसे की दर्दनाक तस्वीर को और अधिक भावुक कर दिया।
Viral Video: हवा में चलती लड़की का वीडियो वायरल, आसमान में मूनवॉक देखकर यकीन करना होगा मुश्किल
बता दें कि ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लाइमेइरा इलाके में एक ब्रिज जंपिंग साइट पर मारिया को ऊंचाई से छोड़ा गया। लेकिन कथित तौर पर उनकी सेफ्टी लाइन को जोड़ा नहीं गया था। इसका कारण वह लगभग 40 मीटर (130 फीट) नीचे गिर गईं और उनकी मौत हो गई थी।