Nostradamus 2026 Predictions: नए वर्ष 2026 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि नए वर्ष में क्या होने वाला है। दुनिया में कुछ भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। इनमें नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा नाम भी शामिल है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2026 (Nostradamus Predictions For 2026 ) के लिए कई भविष्यवाणी की थीं। नास्त्रेदमस की अभी तक की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। यह भविष्यवाणियां उन्होंने अपनी लेस प्रोफेटिज में की थीं।
नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। आज हम आपको अपनी खबर में नास्त्रेदमस की 2026 के लिए की गई भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे। नए साल की गईं उनकी भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस ने महायुद्ध की भविष्यवाणी की थी, जिसनें पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया है।
स्विट्जरलैंड का ये शहर खून से भर जाएगा
नास्त्रेदमस ने स्विट्जरलैंड के तिचीनो शहर को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। इसके मुताबिक शहर तिचीनो खून से भर जाएगा। स्विट्जरलैंड का सबसे दक्षिणी इलाका तिचीनो है। यहां पर बड़ी संख्या में जंगल, झीलें और ग्लेशियर हैं। किसी को नहीं पता है कि इस जगह का नाम इस भविष्यवाणी में क्यों आया है? वजह कुछ भी हो, लेकिन बहुत ही खतरनाक प्रतीत हो रहा है।
महीनों चलेगा महायुद्ध
नास्त्रेदमस की अगली भविष्यवाणी के मुताबिक, आने वाले साल में एक बड़ा युद्ध हो सकता है, जिससे तबाही मच सकती है। यह युद्ध विश्व की महाशक्तियों के बीच हो सकता है, जो कि सात महीने तक चलेगा। कुछ जानकार मानते हैं कि यह भविष्यवाणी आने वाले साल पर बहुत ज्यादा सटीक बैठती है। कुछ लोग इसे तीसरे विश्व युद्ध का संकेत भी मानते हैं। इसमें अमेरिका, चीन और रूस समेत कई देशों का जिक्र किया गया है।