फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twin Towers Demolition: ट्विन टावर गिरने के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 28 Aug 2022 08:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूजर्स फिल्म पीके के आमिर खान समेत कई एक्टर्स के मीम्स वाले वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। इन मीम्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
ट्विन टावर गिरने के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ - फोटो : ANI/@memes_hallabol/@sagarcasm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Twin Towers Demolition: नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को रविवार को गिरा दिया गया। तेज धमाके के साथ 32 मंजिला इमारत सिर्फ 8 सेकेंड में पूरी तरह धराशायी हो गई। ट्विन टावर के आसपास की 50 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह से धूल से पट गईं। इसके अलावा पास की दो सोसायटी में चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्विन टावर को गिराते समय धमाका इतना तेज था कि फरीदाबाद फ्लाईओवर तक हिल गया। 
विज्ञापन


सुपरटेक ट्विन टावर को ढहाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर #TwinTowers ट्रेंड होने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ट्विन टावर के गिरने का वीडियो शेयर कर रहे हैं और मीम्स बनाकर मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर #TwinTowers ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स फिल्म पीके के आमिर खान समेत कई एक्टर्स के मीम्स वाले वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। इन मीम्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम आपके लिए कुछ मीम्स लेकर आए हैं।

लोग सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर कर रहे हैं। ट्विन टावर के ध्वस्त होने को लेकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। इसके कई मजेदार वीडियो भी बनाकर शेयर कर रहे हैं जिन्हें देखने लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 
विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने पीके फिल्म का एक सीन शेयर किया है। इसमें आमिर खान के चेहरे पर धूल लगी हुई। उसने पोस्ट के साथ लिखा है, अभी नोएडा के लोगों का हाल। 
 

एक यूजर ने @memes_hallabol नाम के ट्विटर अकाउंट पर नाना पाटेकर की फिल्म का मीम शेयर किया है। उसने नाना पाटेकर फोट शेयर की है और उस पर लिखा है, आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने। 






@T0PChoices नाम के ट्विटर यूजर ने एक फोटो शेयर किया गया है। यह फोटो पंचायत टू सीरीज का है। उसने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ट्विन टावर के धमाके से पहले इंजीनियर्स, भरोसा रखिए, पुराने खिलाड़ी हैं।





 
 
 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें