फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: न मेकअप न गहने और न महंगे कपड़े, विदेशी फोटोग्राफर ने राजस्थानी लड़की की ली इतनी शानदार तस्वीरें

Thu, 10 Jul 2025 11:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: राजस्थानी लोगों की इसी नैचुरल ब्यूटी को कैमरे में कैद करने के इरादे से फोटोग्राफर अहमद अल हंजौल भारत आए। उन्होंने राजस्थान में एक महिला की तस्वीरें लीं, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। वीडियो में वह महिला रेगिस्तान के बीच काले कपड़े के बैकग्राउंड के सामने खड़ी होती है।
विज्ञापन
फोटोग्राफर ने खींची शानदार तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम @ahmed.hanjoul.photography
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खूबसूरती को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उसका कोई रंग नहीं होता। असली सुंदरता तो देखने वाले की नजरों में होती है। जहां एक ओर लोग गोरा दिखने के लिए महंगे ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, वहीं विदेशों में लोग जानबूझकर अपनी त्वचा को टैन करवा कर सांवला लुक अपनाते हैं। राजस्थान की तपती गर्मी, तेज धूप और रेगिस्तानी हवाओं के कारण वहां के लोगों की त्वचा अक्सर डार्क टोन की हो जाती है। धूप से स्किन झुलस जाती है, जिससे रंग सांवला पड़ता है। लेकिन अगर उनकी आंखों, चेहरे के आकार और भावों को देखा जाए तो उनकी खूबसूरती किसी भी मॉडल को टक्कर दे सकती है। अब हाल ही में, एक विदेशी फोटग्राफर ने एक महिला की इतनी सुंदर तस्वीर ली कि देखने वालों की आंखें भी फटी रह गई। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
राजस्थानी लोगों की इसी नैचुरल ब्यूटी को कैमरे में कैद करने के इरादे से फोटोग्राफर अहमद अल हंजौल भारत आए। उन्होंने राजस्थान में एक महिला की तस्वीरें लीं, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। वीडियो में वह महिला रेगिस्तान के बीच काले कपड़े के बैकग्राउंड के सामने खड़ी होती है। उसका पहनावा बेहद नॉर्मल होता है। एकदम सादी कुर्ती, घाघरा और सिर पर ओढ़ा गया स्टॉल। न कोई मेकअप, न कोई आभूषण या स्टाइलिश लुक।
 


फोटोग्राफर ने खींची सुंदर तस्वीरें
फोटोग्राफर उसकी पोर्ट्रेट तस्वीरें खींचता है और इन तस्वीरों में महिला पूरी तरह से नैचुरल ब्यूटी की मिसाल बनकर सामने आती है। उसकी गहरी आंखें तस्वीर की सबसे खास बात होती हैं, जिनमें एक अलग ही अट्रैक्शन नजर आता है। इस महिला का लुक इतना इफेक्टिव होता है कि देखने वाले की नजरें उससे हटती ही नहीं। अहमद अल हंजौल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ahmed.hanjoul.photography पर ऐसे कई भारतीय चेहरों को साझा किया है। उनकी फोटोग्राफी का स्टाइल, फ्रेमिंग और प्रकाश का उपयोग देखने लायक है। इस खास वीडियो को अब तक 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


वीडियो और फोटो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो के वायरल होते ही यह कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फैल गया। एक्स पर @Sheetal2242 नाम की एक यूजर ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने लिखा, “सादगी में छुपी सुंदरता को जिस तरह से कैमरे ने कैप्चर किया है, वो लाजवाब है।” एक और यूजर ने कहा, “रेगिस्तान की तपन के बीच यह चेहरा जैसे ठंडी फिजाओं की तरह सुकून दे गया।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें